ट्विंकल खन्ना के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, रणवीर सिंह का दिखा अलग ही अंदाज
बीते दिन यानी 7 सितंबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी एक किताब लॉन्च की है। ट्विंकल खन्ना के किताब लॉन्च इवेंट में उनके पति और मां के साथ बॉलीवुड के कई नामी गिरामी चेहरों ने शिरकत की। जिसमें सोनम कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, डिंपल कपाड़िया जैसे सेलेब्स शामिल थे। इन सितारों की मौजूदगी ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। आपको बता दें कि ये किबात ट्विंकल खन्ना की तीसरी किताब थी। जिसका नाम ‘पायजामास आर फॉरगिविंग’ है। बुक लॉन्च इवेंट में अभिनेता रणवीर सिंह काफी ज्यादा एक्टिव दिखें। रणवीर सिंह ने पार्टी में अपने दिलकश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर बांधे रखा। वैसे रणवीर सिंह जिस भी महफिल में शिरकत करते हैं वहां का अंदाज ही बदल जाता है। फिर वो किसी की पार्टी हो या फिर कोई इवेंट हो। ऐसा ही कुछ ट्विंकल खन्ना की बुक लॉन्च इवेंट में दिखाई दिया।
वहीं उनके पति यानी अक्षय कुमार यहां पर बेहद साधारण लुक में नजर आए। इसके अलावा करण जौहर भी इस इवेंट में काफी जच रहे थे।