एक रुपये का सिक्का दिलाएंगा निजात बडी से बडी बीमारियों से, बस करना होगा ये छोटा सा काम
जयपुर। आज हम लोग अगर अपने चोरों तरफ देखते हैं तो अधिकतर लोग बीमारियों के कारण परेशान लगते है। जीवन में सारी सुख सुविधा होने के बाद भी उस सुख सुविधा का भोग नहीं कर पाते, ऐसे में अक्सर मानसिक परेशान होने लगते हैं। जिस घर में अगर कोई व्यक्ति लम्बे समय से बीमार होता है, तो उस घर में बीमार व्यक्ति के साथ साथ अन्य लोग भी मानसिक रुप से परेशान होते हैं।
आज हम इस लेख में हम एक साधारण सा उपाय बता रहें है, जिन उपायों को करने से बड़ी से बडी़ बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। हम इस लेख में बस एक रुपये के सिक्के का आसान सा उपाय बता रहें हैं जिस उपाय को करने से बीमारी के निजात मिलेगा, इस उपाय को करने के लिए ज्यादा धन खर्च करने की जरुरत नहीं होती। आइए जानते है उस उपाय के बारे में-
- घर की सुख-शांति और पैसों की कमी के दूर करने के लिए जिस बर्तन से घर के सारे लोग पानी पीते हैं उस बर्तन से एक लोटा पानी निकाल कर घर के चारों कोनों में इसका छिड़काव करें, ऐसा करने से घर में आ रही परेशानी का अंत होता है। इस काम को रात के 12 से 3 के बीच में करना शुभ रहता है।
- अगर कोई घर में लम्बे समय से बीमार चल रहा है तो बीमार व्यक्ति की तकिए के नीचे रात के समय 1 रुपये का सिक्का रख दें, इसके बाद अगली सुबह उस सिक्के को श्मशान में फेंक दें, ऐसा करने से बीमार व्यक्ति धीरे धीरे स्वस्थ्य होता जाता है।
- पति पत्नि के संबंधो को प्यार को बनाए रखने के लिए रोज एक गेंदे के फूल पर कुंकुम लगाकर तुलसी पर चढ़ाए। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।