Samachar Nama
×

Indian-American writer, फिल्मकार को ट्रंप ने दिया क्षमा दान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद छोड़ने से पहले दिनेश डिसूजा को माफी दे दी है। डिसूजा पेश से एक भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक टीकाकार, लेखक, फिल्मकार हैं। डिसूजा को अवैध राजनीतिक क्रियाकलापों के लिए दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार ने दिनेश के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया है।
Indian-American writer, फिल्मकार को ट्रंप ने दिया क्षमा दान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद छोड़ने से पहले दिनेश डिसूजा को माफी दे दी है। डिसूजा पेश से एक भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक टीकाकार, लेखक, फिल्मकार हैं। डिसूजा को अवैध राजनीतिक क्रियाकलापों के लिए दोषी ठहराया गया था।

ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार ने दिनेश के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया है।

दिनेश उन 73 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें ट्रंप ने बुधवार सुबह पूर्ण रूप से क्षमादान दिलवाने का ऐलान किया और बाकी बचे सत्तर लोगों की सजा घटा दी गई है।

बीते महीने ट्रंप ने चार्ल्स कुश्नर को भी माफी दी थी, जो उनकी बेटी इवांका ट्रंप के ससुर हैं। कुश्नर पर टैक्स में गबन करने, गवाही से छेड़छाड़ करने और संघीय चुनाव आयोग से झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया था।

ट्रंप ने जिन्हें माफ किया है, उनमें उनके एक और करीबी पॉल मानाफोर्ट भी शामिल हैं। ट्रंप के पूर्व प्रचार मैनेजर रहे मानाफोट को साल 2018 में टैक्स चोरी के आठ मामलों में दोषी ठहराया गया था और अब उन्हें भी पूरी तरह से माफी मिल गई है।

ट्रंप द्वारा प्रस्तावित सीमा की दीवार से धन जुटाने और उस राशि का दुरूपयोग करने की सजा काट रहे उनके पूर्व मुख्य रणनीतिकार और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य स्टीफन बेनन को भी माफी मिल गई।

मुंबई में जन्मे डिसूजा को साल 2014 में संघीय प्रचार कानूनों का उल्लंघन करने के लिए पांच साल तक प्रोबेशन में रखने की सजा का ऐलान किया गया था।

उन्होंने हाफवे हाऊस में अपने आठ महीने बिताए – सजा प्राप्त लोगों को सख्त प्रतिबंधों के तहत रहना पड़ता है। यह कुछ हद तक जेल के जैसे ही होता है। हालांकि यहां के कैदियों को अपने काम या अन्य किसी जरूरी चीज के लिए बाहर जाने की अनुमति मिलती है।

डिसूजा ‘ओबामाज अमेरिका’ के नाम से एक फिल्म भी बना चुके हैं, जो साल 2010 की किताब ‘द रूट्स ऑफ ओबामाज रेज’ पर आधारित थी, यह एक तरह से ओबामा पर किया गया एक हमला या निशाना था।

news source आईएएनएस

Share this story