Samachar Nama
×

Traveling:हिमाचल प्रदेश के यह स्थान आपको स्विट्जरलैंड का करवा सकते अहसास

जयपुर।यात्रा करने वाले लोगों के लिए स्विट्जरलैंड और आल्प्स की खूबसूरती एक मनमोहक सपने की तरह होती है।इसलिए अधिकत्तर लोग स्विट्जरलैंड की यात्रा करने का प्लान करते है। लेकिन किस्मत में भारत में कई जगह स्विजरलैंड का अहसास करवाने वाली बनी हुई है। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला का घर है, हिमालय हिमाचल प्रदेश,
Traveling:हिमाचल प्रदेश के यह स्थान आपको स्विट्जरलैंड का करवा सकते अहसास

जयपुर।यात्रा करने वाले लोगों के लिए स्विट्जरलैंड और आल्प्स की खूबसूरती एक मनमोहक सपने की तरह होती है।इसलिए अधिकत्तर लोग स्विट्जरलैंड की यात्रा करने का प्लान करते है। लेकिन किस्मत में भारत में कई जगह स्विजरलैंड का अहसास करवाने वाली बनी हुई है। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला का घर है, हिमालय हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से होकर गुजरता है।ऐसे में आप हिमाचल प्रदेश में स्थित कुछ खास स्थानों की सैर कर स्विटजरलैंड के सपने का अहसास कर सकते है।

काजा—
हिमाचल की खूबसूरत स्पीति घाटी का सुदूर पहाड़ी शहर स्पीति नदी के किनारे 11,980 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ऊँचाई के कारण, काज़ा पूरे साल लगभग बर्फ से ढका रहता है। यहाँ शाक्य तांग्यद मोनास्ट्री और लैंगजा बुद्ध प्रतिमा सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है।

खज्जियार—
स्विट्जरलैंड के चरागाहों के तरह ही हिमाचल में खज्जियार स्थान मौजूद है, जो गर्मियों के महीनों में हरे-भरे हो जाते हैं।जहां पर विशाल देवदार के जंगल और खज्जियार झील स्थित है। यहां के अन्य खूबसूरत स्थानों में दैनकुंड पीक, खज्जी नाग मंदिर और सतधारा झरने शामिल हैं। खज्जियार दुनिया के 160 स्थानों में से एक है, जिसमें स्विट्जरलैंड के साथ ‘स्थलाकृतिक समानता’ है। इसलिए खजियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाता है।

सांगला—
तिब्बती सीमा के करीब स्थित, यह शहर हिमाचल के किन्नौर जिले की बासपा घाटी में है। किन्नर कैलाश शिखर, बसपा नदी और कमरू किले के अद्भुत दृश्य आपको आश्चर्य चकित कर सकते है।यहां पर पहाड़ी गंतव्य ट्रेक और अन्य साहसिक गतिविधियों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग और रैपलिंग आदि कई रोमांच जगह भी बनी हुई है।जिससे आपको पूरी तरह से स्विटजरलैंड का अनुभव हो सकता है।

Share this story