Samachar Nama
×

Traveling Spot:आप अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश की इस खास जगह की करें सैर

जयपुर।भारत विदेशी पर्यटकों के लिए खास जगह माना जाता है।लेकिन इस बार विश्व में फैले कोरोना वायरस के कारण पर्यटन का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है।लेकिन भारत के लोगों के लिए अब धीरे—धीरे पर्यटन स्थानों को खोला जा रहा है।ऐसे में आप यदि घुमने का प्लान बना रहें है, तो आप को मध्य प्रदेश की
Traveling Spot:आप अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश की इस खास जगह की करें सैर

जयपुर।भारत विदेशी पर्यटकों के लिए खास जगह माना जाता है।लेकिन इस बार विश्व में फैले कोरोना वायरस के कारण पर्यटन का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है।लेकिन भारत के लोगों के लिए अब धीरे—धीरे पर्यटन स्थानों को खोला जा रहा है।ऐसे में आप यदि घुमने का प्लान बना रहें है, तो आप को मध्य प्रदेश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
भोपाल के इन स्थान की करें सैर—

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और भोपाल इस दिल का सबसे खास शहर माना जाता है।क्योंकि भोपाल में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारतें और झीलें हैं, जहाँ देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। भोपाल शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिए यहां कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं, जिनकी ख्याति विदेशों में भी फैली हुई है। भोपाल में शौर्य स्मारक, भारत भवन, वाटर पार्क जैसे कई पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।ऐसे में आप अपने परिवार के साथ यह घुमने आ सकते है।
शौकत महल और भोजताल झील—
भोपाल में भोजताल के नाम से बड़ी झील स्थित है, ऐसे में आपको बोटिंग करना पसंद है और झील की सैर करना है तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। इस झील के पास एक सेल्फी पॉइंट भी है जहाँ आप झील के किनारे बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। इस झील के पास भोपाल के जारा भोज का प्रीमियर भी है जहाँ आप घूम सकते हैं।आप भोपाल यात्रा के दौरान शौकत महल का भी भ्रमण कर सकते है। भोपाल के ऐतिहासिक महलों में सबसे खास शौकत महल को माना जाता है, जो कि लगभग 180 साल पुराना है। यह महल 19 वीं शताब्दी में गोहर बेगम की बेटी सिकंदर बेगम के शासनकाल के दौरान बनाया गया है। इस महल के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह किसी भी महिला द्वारा बनाया गया पहला महल था। इस महल के अंदर खूबसूरत बगीचे हैं, जो पर्यटकों को और भी लुभाते है।ऐसे में आप मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान एक बार यहां अवश्य आएं।

Share this story