Travel tips:आप करें आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी पर हाउसबोट की यात्रा

जयपुर।कोरोना वायरस महामारी के कारण बीते 6 माह से अधिक समय से बंद पडा पर्यटन का क्षेत्र अब धीरे—धीरे खोला जा रहा है।ऐसे में आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने आंध्र प्रदेश के मैरीटाइम बोर्ड से वसिस्ता में हाउसबोट के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति प्राप्त कर ली है। यह शक्तिशाली गोदावरी नदी की एक प्रसिद्ध शाखा है।ऐसे में आप यदि कहीं घुमने का मन बना रहें है, तो अब आप आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी पर एक हाउसबोट की सैर का आंनद ले सकते है।
हाउसबोट की मिली अनुमति—
वासिस्ता पर हाउसबोट आंध्र प्रदेश के कोनेसेमा क्षेत्र की सुंदरता को उजागर करते है। लेकिन जब एक पर्यटक नाव गोदावरी में पिछले साल डूब गई, तो नौका विहार संचालन निलंबित कर दिया गया था।लेकिन अब आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आंध्र प्रदेश के समुद्री बोर्ड से हाउसबोटों को फिर से शुरू करने की अनुमति प्राप्त की कर ली है।
दशहरा के बाद गोदावरी नदी में नौका विहार करें—
हाउसबोट्स के प्रभारी डी सुब्बा राव ने बताया है कि दो नावों को संचालन के लिए तैयार किया गया है, जो कि पूरी तरह से फिट हैं। नाव संचालन की तैयारिया की जा चुकी है और 25 अक्टूबर यानि दशहरा के तुरंत बाद एक शुभ दिन पर नौका विहार शुरू होगा।इस नौका विहार में 20 की बैठने की क्षमता वाले हाउसबोट्स, दैनिक गोदावरी जिले में डिंडी रिसोर्ट से संचालित होते हैं और यह कोणसीमा पर पर्यटकों को गोदावरी की शांति का अनुभव करवाते है।ऐसे में आप भी दशहरा के बाद अंध प्रदेश में हाउसबोट की यात्रा का आनंद ले सकते है।