Samachar Nama
×

Travel tips:महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है, इन देशों की यात्रा करना

जयपुर।आज के समय में बदलते परिवेश के कारण कई देशों की यात्रा करना खतरनाक साबित हो सकता है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको विश्व के उन देशों के बारें में जानकारी दे रहें है जहां पर महिला पर्यटकों का जाना बेहद घातक साबित हो सकता है। इराक देश— इराक एक मुस्लिम देश
Travel tips:महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है, इन देशों की यात्रा करना

जयपुर।आज के समय में बदलते परिवेश के कारण कई देशों की यात्रा करना खतरनाक साबित हो सकता है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको विश्व के उन देशों के बारें में जानकारी दे रहें है जहां पर महिला पर्यटकों का जाना बेहद घातक साबित हो सकता है।
इराक देश—
इराक एक मुस्लिम देश है और यहां के सख्त कानून महिलाओं के लिए एक प्रकार की पांबदी है।ऐसे में यहां एक महिला को यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।इराक में दक्षिणी मार्शलैंड जैसी जगहें, जो टाइग्रिस और यूफ्रेट्स के बीच स्थित हैं, दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।लेकिन अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव से इराक की यात्रा खतरनाक बनती जा रही है।

मिस्र देश—
मिस्र की राजधानी पर्यटन के लिए अविश्वसनीय रूप से असुरक्षित जगह है।महिलाओ के लिए लोकप्रिय आकर्षण के रूप में पिरामिड भी यात्रा के लिए अवांछनीय है। नवंबर 2013 में संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने एक विशेष यात्रा चेतावनी जारी की जिसमें मिस्र को उस देश के रूप में उल्लेख किया गया है जिसे छुट्टी के लिए अनुशंसित नहीं किया गया है।

भारत देश—
भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक प्रमुख देश के रूप में भारत स्थान लेता दिखाई दे रहा है, जो कि पहले नहीं था। लेकिन आजकल भारत में महिला हिंसा के बढ़ने का निरीक्षण को देखते हुए भारत महिलाओं के लिए असुरक्षित बनता जा रहा है।

माली देश—
माली एक अफ्रीकी देश है जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है।लेकिन यहां आतंकवादी गतिविधियो और अपहरण की घटनाओं को देखते हुए महिलाओं के लिए एक असुरक्षित स्थान माना गया है।

Share this story