Samachar Nama
×

साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों रहे या फिर ये कह सकते हैं कि ये सितारें न्यूजमेकर्स रहे। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, प्रभास, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, अनन्या पांडे और कंगना रनौत जैसे नाम शामिल है।
साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

साल 2019 खत्म होने वाला है। इसके अलविदा कहने में महज कुछ ही दिन और बाकी रह गए है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों रहे या फिर ये कह सकते हैं कि ये सितारें न्यूजमेकर्स रहे। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

ऋतिक रोशन
इस साल ​ऋतिक रोशन सबसे ज्यादा चर्चित रहे। उनकी दो फिल्में रिलीज हुई दोनों में उनका एक अलग किरदार था। फिल्म सुपर 30 और वॉर में उनका ट्रांसफॉर्मेशन काबिले तारीफ था। दोनों फिल्मों में उनके शानदार ट्रांसफॉर्मेश से अभिनेता को सभी की तारीफ मिली और फिल्मों ने अच्छा कारोबार भी किया। इसके लिए अभिनेता को ‘गेमचेंजर ऑफ द ईयर’ के खिताब से भी नवाजा गया था।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

श्रद्धा कपूर
इस साल श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो और छिछोरे रिलीज हुई थी। जिसके लिए अभिनेत्री ने काफी ज्यादा सुर्खियों बटोरी थी। फिल्मों में उनके किरदार और अभिनय को लेकर पूरे साल कई तरह की खबरें आती रही है। श्रद्धा कपूर को आलिया के कॉम्पिटिटर के रूप में भी देखा जाने लगा था। इसके अलावा वो सानिया मिर्जा की बायोपिक हटने पर भी सुर्खियों में छाई रही।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

टाइगर श्रॉफ
टाइगर ने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं इसका कारण ये है उनकी फिल्में और गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ अफेयर। फिल्म स्टूडेंट आफ द ईयर 2 और वॉर से वो पूरे साल सुर्खियों में बने रहे हैं। इसके अलावा टाइगर दिशा को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते है।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

एकता कपूर
इस बार एकता कपूर बेस्ट न्यूजमेकर साबित हुई हैं। उन्होंने कई फिल्मोंं और वेब सीरीज का निर्माण किया है। इसके अलावा इस साल की शुरूआत में वो एक बेटे की मां बनी है। उनके काम के लिए उनको कंटेंट क्रिएटर ऑफ द ईयर, बिजनेस टुडे में इंडियन बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिला जैसे कई सम्मा​न से सम्मानित किया गया।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

प्रभास
साउथ और बॉलीवुड के अभिनेता प्रभास इस साल काफी सुर्खियों में रहे। उनकी फिल्म साहो लंबे समय तक चर्चा में बनी रही। जिसने बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। इसके अलावा उनकी फिल्म बाहुबली को लंदन के रॉयल अल्बर्ट थियेटर में रिलीज की गई थी। जिसके लिए वो सुर्खियों में बने रहे।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

दीपिका पादुकोण
इस साल भले ही दीपिका पादुकोण की एक भी फिल्में रिलीज नहीं हुई हो लेकिन इसके बाद भी वो सुर्खियां बटोरने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे मैडम तुसाद में उनका वैक्स स्टैचू हो या मानसिक बीमारी के लिए एक आवाज रही।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

जोया अख्तर
इस साल की शुरूआत में रिजीज हुई फिल्म गली बॉय ने जोया अख्तर को एक शानदार डायरेक्टर के रूप में स्थापित किया है। फिल्म को देशभर के लोगों ने काफी पसंद किया। लीक से अटकर फिल्म बनाना, कंटेंट में उनकी रूचि ने दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ बनाए रखा है। इसके लिए जोया को कई सम्मान भी मिले हैं।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इस साल फिल्म स्टूडेंट आफ द ईयर 2 फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो भी रिलीज हो गई। दोनों ही फिल्मों में अनन्या के किरदार को लोगों ने पसंद किया, जो करियर के शुरूआती दौर में अच्छी बात है। इसके अलावा अनन्या ने सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा में बनी रही।साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

कंगना रनौत
इस साल कंगना रनौत काफी सुर्खियों में रही। फिर चाहे उनकी फिल्मों को लेकर विवाद हो या फिर उनके बयान, इसके जरिए वो लगातार पूरे साल चर्चा में बनी रहती।

बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों रहे या फिर ये कह सकते हैं कि ये सितारें न्यूजमेकर्स रहे। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, प्रभास, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, अनन्या पांडे और कंगना रनौत जैसे नाम शामिल है। साल 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

Share this story