Samachar Nama
×

तोमर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा की, प्रगति पर संतोष जताया

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की प्रगति को संतोषजनक बताया है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को देश के छह राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गरीब कल्याण रोजगार अभियान की प्रगति की समीक्षा की। शहरों से
तोमर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा की, प्रगति पर संतोष जताया

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की प्रगति को संतोषजनक बताया है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को देश के छह राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गरीब कल्याण रोजगार अभियान की प्रगति की समीक्षा की। शहरों से गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को आजीविका का साधन मुहैया करवाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते महीने 20 जून को इस अभियान का आगाज किया था। छह राज्यों के 116 जिलों में संचालित यह अभियान 125 दिनों तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में घर लौटे मजदूरों को इस अभियान के तहत रोजगार मिलने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बुनियादी संरचनाएं विकसित करने पर जोर दिया।

बैठक में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण घर लौटे श्रमिकों के लिए यह अभियान वरदान साबित हो रहा है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित राज्यों के मंत्री/प्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान, अभियान की लगभग तीन सप्ताह की प्रगति को संतोषजनक बताया गया। इस अभियान की नियमित मानिटरिंग की जा रही है।

तोमर ने कहा कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश के अनुसार 11 मंत्रालयों से सम्बद्ध 25 कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व संबंधित छह राज्यों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड व ओडिशा) के समन्वय से अभियान की प्रगति अच्छी है, जिसे और तेजी देने की आवश्यकता है। तोमर ने कहा कि इस अभियान के कार्य, मंत्रालय, अवधि सब-कुछ तय हैं।

उन्होंने राज्यों से प्रतिस्पर्धात्मक नजरिया रखते हुए इस अभियान पर अमल करने का आग्रह किया, ताकि इसके मार्ग की अड़चनों को दूर करके इसके लक्ष्य को हासिल किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण की सड़कें स्वीकृत करने से भी रोजगार के अवसर गांव-गांव में खुल जाएंगे। इसके लिए उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कुछ सुझाव देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश इस अभियान के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करेगा। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य के सर्वाधिक 32 जिले शामिल करने और सूबे के खगड़िया जिले से इसकी शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री का अभार जताया।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण घर लौटे श्रमिकों के लिए यह अभियान वरदान साबित हो रहा है। मध्य प्रदेश, ओडिशा व अन्य राज्यों ने भी अपने सुझाव दिए। तोमर ने राज्यों के सुझाव पर खुले मन से विचार करने का भरोसा दिया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story