Samachar Nama
×

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली। मेष: व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। धन का अपव्यय होगा। दिन साधारण है। वृष: सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विचार मन को विचलित कर सकते हैं। मिथुन: आर्थिक रूप से लाभ होगा। यश की प्राप्ति होगी। दिन श्रेष्ठ फल देगा। कर्क: राजकीय कार्यों में
राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली।

मेष: व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। धन का अपव्यय होगा। दिन साधारण है।

वृष: सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

मिथुन: आर्थिक रूप से लाभ होगा। यश की प्राप्ति होगी। दिन श्रेष्ठ फल देगा।

कर्क: राजकीय कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। भूमि—भवन से संबंधित कार्य होंगे।

सिंह: वाद—विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। आज बौद्धिक चर्चा में भाग न लें।

कन्या: मानसिक तनाव हो सकता है। योग एवं ध्यान से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

तुला: परिश्रम से आगे बढ़ना चाहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से बाधाएं दूर होंगी।

वृश्चिक: कारोबार में रुकावट आ सकती है। गृहस्थ जीवन में तनाव दूर होगा।

धनु: प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अपने रहस्य दूसरों के सामने न बताएं।

मकर: नए संकल्प करेंगे लेकिन उनके पूर्ण होने में समय लगेगा। परिश्रम अधिक होगा।

कुंभ: पदोन्नति की संभावना है। साझेदारी की समस्या का निवारण होगा।

मीन: आजीविका के नए स्रोत मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। हनुमानजी की पूजा करें।

Share this story