Samachar Nama
×

चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

जयपुर। साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण देखने की इच्छा रखने वाले लोगो के लिए आज खास दिन रहेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10.11 बजे से शुरू हो कर 11.12 बजे तक रहेगा। आज लगने वाले चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड मून कहा जा
चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

जयपुर।  साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण देखने की इच्छा रखने वाले लोगो के लिए आज खास दिन रहेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10.11 बजे से शुरू हो कर 11.12 बजे तक रहेगा। आज लगने वाले चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड मून कहा जा रहा है।

चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

पंडितो के अनुसार चंद्रग्रहण का  सूतक 20 जनवरी की रात 9  बजे से ही शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले शुरु होता है। वैज्ञानिक आज लगने वाले ग्रहण को सुपर ब्लड मून  कह रहें हैं। चंद्रग्रहण को अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत के देशों में देखा जा सकता है।

चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

पूर्ण चंद्रग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता लेकिन इसके बावजूद यह ग्रहण आध्यात्म व ज्योतिष के नजरिए से अहम माना जा रहा है। चंद्रग्रहण का प्रभाव भारतीय मौसम और वातावरण पर पड़ेगा।

चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

वैज्ञानिकों के अनसार आज पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा आम दिनों से 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल होने से इसे सुपर ब्लड मून कहा जाता है।

चंद्रग्रहण 2019 : साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखाई देगा

चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं,  बुजुर्गों,  रोगी और बच्चों को बाहर नहीं जाना चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन ना करें। ग्रहण काल में कोई शुभ काम भी नहीं करना चाहिए। सुई और नुकीली चीजों का उपयोग ग्रहण काल में करने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय विशेषकर मंदिर के पट बन कर दिये जाते हैं। ग्रहण काल में मंदिर में देव दर्शन नहीं करने चाहिए। ग्रहण काल पूरा होने के बाद मंदिर की शुद्धि करवा कर फिर से मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है।

Share this story