Samachar Nama
×

लंबी आयु पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा-अर्चना…

आज मंगलवार को कार्तिक भौम रोहिणी का पर्व मनाया जाएगा। राहिणी नक्षत्र से जुड़ा यह व्रत महिलाओं द्वारा पति के दीर्घायु होने के लिए रखा जाता है। सनातन शास्त्रों के अनुसार रोहिणी को चंद्रमा की सबसे खूबसूरत पत्नियों में से एक माना जाता है। कार्तिक मास में सूर्योदय के समय जब रोहिणी नक्षत्र मौजूद रहता
लंबी आयु पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा-अर्चना…

आज मंगलवार को कार्तिक भौम रोहिणी का पर्व मनाया जाएगा। राहिणी नक्षत्र से जुड़ा यह व्रत महिलाओं द्वारा पति के दीर्घायु होने के लिए रखा जाता है। सनातन शास्त्रों के अनुसार रोहिणी को चंद्रमा की सबसे खूबसूरत पत्नियों में से एक माना जाता है। कार्तिक मास में सूर्योदय के समय जब रोहिणी नक्षत्र मौजूद रहता है उस दिन रोहिणी पर्व मनाया जाता है।

रोहिणी नक्षत्र जामुन, दूध, घी आदि दान करने का विधान बनाया गया है। जामुन वृक्ष रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक है। रोहिणी पर्व के दौरान किसी भी प्राकृतिक जल स्रोत की पूजा की जाती है। इस नक्षत्र में पूजा करने से गरीबी से छुटकारा मिलता है।

पूजा—विधि:

रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। चमेली तेल का दीप जलाएं, लाल फूल अर्पित करें,गूगल धूप करें। इसके बाद दूध में शहर, तुलसी पत्र आदि डालकर लाल चंदन की माला से ॐ श्रीं श्रीधराय त्रैलोक्यमोहनाय नम: मंत्र का एक माला जाप करें। पूजा संपन्न होने के बाद भोग को जल में प्रवाहित कर दें।

पूजा का समय : प्रातः 08:15 से प्रातः 09:15 तक।
विशेष मंत्र: ॐ श्रीं श्रीधराय त्रैलोक्यमोहनाय नम:॥

Share this story