Samachar Nama
×

हर काम में सफलता पाने के लिए आज करें दिन की शुरुआत इस आरती से

जयपुर। आज बृहस्पतिवार है आज का दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा का दिन माना जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन में हर काम में आसानी से सफलता मिलती है व बुद्धि का विकास होता है। भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए गुरूवार का दिन शुभ माना गया है। शास्त्रों में माना जाता है कि
हर काम में सफलता पाने के लिए आज करें दिन की शुरुआत इस आरती से

जयपुर। आज बृहस्पतिवार है आज का दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा का दिन माना जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन में हर काम में आसानी से सफलता मिलती है व बुद्धि का विकास होता है। भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए गुरूवार का दिन शुभ माना गया है।

शास्त्रों में माना जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन देवगुरु की पूजा करने से धन, विद्या, पुत्र तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा से परिवार में सुख तथा शांति हमेशा बनी रहती है। भगवान बृहस्पति की पूजा व व्रत से विवाह में आ रही बाधा का अंत होता हैं। बृहस्पति देव की पूजा में आज पढें इस आरती को।

हर काम में सफलता पाने के लिए आज करें दिन की शुरुआत इस आरती से

ॐ जय ब्रह्स्पति देवा, जय ब्रह्स्पति देवा |
छिन छिन भोग लगाऊ फल मेवा ||

तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी |
जगत पिता जगदीश्वर तुम सबके स्वामी || ॐ

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता |
सकल मनोरथ दायक, किरपा करो भर्ता ||

ॐ तन, मन, धन अर्पणकर जो शरण पड़े |
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े || ॐ

दीन दयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी |
पाप दोष सभ हर्ता,भाव बंधन हारी || ॐ

सकल मनोरथ दायक,सब संशय तारो |
विषय विकार मिटाओ संतन सुखकारी || ॐ

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे |
जेष्टानंद बन्द सो सो निश्चय पावे || ॐ

Share this story