Samachar Nama
×

आज होली पर दिन की शुरुआत करें इस आरती से

जयपुर। आज बृहस्पतिवार के साथ ही होली का त्योहार है, इस बार होली पर देव गुरु की विशेष कृपा बन रही है। इनकी पूजा करने से आज का दिन शुभ होगा। इनकी पूजा करने से जीवन में हर काम में आसानी से सफलता मिलती है व बुद्धि का विकास होता है। भगवान बृहस्पति की पूजा
आज होली पर दिन की शुरुआत करें इस आरती से

जयपुर। आज बृहस्पतिवार के साथ ही होली का त्योहार है, इस बार होली पर देव गुरु की विशेष कृपा बन रही है। इनकी पूजा करने से आज का दिन शुभ होगा। इनकी पूजा करने से जीवन में हर काम में आसानी से सफलता मिलती है व बुद्धि का विकास होता है। भगवान बृहस्पति की पूजा करने के लिए गुरूवार का दिन शुभ माना गया है। आज होली के दिन को शुभ बनाने के लिए बृहस्पति देव की पूजा में आज पढें इस आरती को।

आज होली पर दिन की शुरुआत करें इस आरती से

ॐ जय ब्रह्स्पति देवा, जय ब्रह्स्पति देवा |
छिन छिन भोग लगाऊ फल मेवा ||

तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी |
जगत पिता जगदीश्वर तुम सबके स्वामी || ॐ

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता |
सकल मनोरथ दायक, किरपा करो भर्ता ||

ॐ तन, मन, धन अर्पणकर जो शरण पड़े |
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े || ॐ

दीन दयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी |
पाप दोष सभ हर्ता,भाव बंधन हारी || ॐ

सकल मनोरथ दायक,सब संशय तारो |
विषय विकार मिटाओ संतन सुखकारी || ॐ

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे |
जेष्टानंद बन्द सो सो निश्चय पावे || ॐ

Share this story