Samachar Nama
×

बृहस्पतिदेव करेंगे हर इच्छा पूरी, अगर पढते हैं इस आरती को

जयपुर। गुरूवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा का दिन माना गया है। शास्त्रों में माना जाता है कि बृहस्पति देव की पूजा से बुद्धि का वरदान मिलता है क्योकि बृहस्पति देव को बुद्धि का देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से धन, विद्या, पुत्र का फल मिलता है। ज्योतिष में माना जाता है

जयपुर। गुरूवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा का दिन माना गया है। शास्त्रों में माना जाता है कि बृहस्पति देव की पूजा से बुद्धि का वरदान मिलता है क्योकि बृहस्पति देव को बुद्धि का देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से धन, विद्या, पुत्र का फल मिलता है।

ज्योतिष में माना जाता है कि अगर किसी के विवाह में परेशानी आ रही है तो उसे बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए जिससे विवाह बाधा का भी निवारण होता है इसके साथ ही जल्दी विवाह के योग बनने लगते हैं। बृहस्पति देव की पूजा को पूरा करने के लिए पढें इस आरती को

ॐ जय ब्रह्स्पति देवा, जय ब्रह्स्पति देवा |
छिन छिन भोग लगाऊ फल मेवा ||

तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी |
जगत पिता जगदीश्वर तुम सबके स्वामी || ॐ

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता |
सकल मनोरथ दायक, किरपा करो भर्ता ||

ॐ तन, मन, धन अर्पणकर जो शरण पड़े |
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े || ॐ

दीन दयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी |
पाप दोष सभ हर्ता,भाव बंधन हारी || ॐ

सकल मनोरथ दायक,सब संशय तारो |
विषय विकार मिटाओ संतन सुखकारी || ॐ

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे |
जेष्टानंद बन्द सो सो निश्चय पावे || ॐ

Share this story