Samachar Nama
×

मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद, 5 की हालत गंभीर

मणिपुर के चंदेल जिले में आतंकवादियों के हमले में असम राइफ्ल्स के तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 5 जवानों की हालात गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है ये उग्रवादी एक लोकल ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में शामिल थे। उग्रवादियों ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किलोमीटर दूर घटना को अंजाम
मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद, 5 की हालत गंभीर

मणिपुर के चंदेल जिले में आतंकवादियों के हमले में असम राइफ्ल्स के तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 5 जवानों की हालात गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है ये उग्रवादी एक लोकल ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में शामिल थे। उग्रवादियों ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किलोमीटर दूर घटना को अंजाम दिया है।

मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद, 5 की हालत गंभीर म्यांमार और भारतीय सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस बीच उग्रवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने जवानों ने शहादत दी है। इसके बाद घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा दी। इस हमले के बाद सेना उग्रवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। चप्पे-चप्पे पर उग्रवादियों की तलाश जारी है। इस हमले के बाद से भारत और म्यांमार बॉर्डर पर चौकसी को बढ़ा दिया गया है। साल 2019 में चंदेल जिले के पास उग्रवादियों ने राइफल्स के कैंप पर हमला कर दिया था। कैंप पर उग्रवादियों ने बम बरसाए थे। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। हालांकि, उग्रवादी भागने में कामयाब हो गए थे। हालांकि, इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था।

मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद, 5 की हालत गंभीर

आजादी के बाद से उग्रवादियों के साथ जंग में असम राइफ्ल्स के 750 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उग्रवादियों को चीन से आर्थिक मदद और हथियार तक मिलते हैं। इसके चलते चीनको उत्तर-पूर्व में अपना नेटवर्क बनाए रखने में खासी मदद मिलती है। साल 2020 में एनआईए ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की थी।

Read More…
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ाई, 30 सितंबर तक मिली राहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी साया, SPG संभालेगी मोर्चा

Share this story