Samachar Nama
×

इस महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

जयपुर। हाल ही में अमेरिका में चिकित्सा विज्ञान ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल एक महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। जी हां, यह अब तक का इंसानी इतिहास का सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया भ्रूण था। यह अनोखा प्रयोग यूएस नेशनल
इस महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

जयपुर। हाल ही में अमेरिका में चिकित्सा विज्ञान ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल एक महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। जी हां, यह अब तक का इंसानी इतिहास का सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया भ्रूण था। यह अनोखा प्रयोग यूएस नेशनल इम्ब्रायो डोनेशन सेंटर में किया गया। इस बच्चें का नाम एम्मा रेन गिब्सन रखा गया है। आपको बता दे कि इससे पहले 20 साल पुराने भ्रूण से बच्चे का जन्म करवाने का रिकॉर्ड था।इस महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

अमेरिका के पश्चिम टेनेसी क्षेत्र में रहने वाली महिला टीना गिब्सन ने 25 सालों से जमा कर रखे गए भ्रूण से 3.08 किलोग्राम वजनी तंदुरुस्त बच्चे को जन्म दिया है। आपको बता दे कि नवजात की लंबाई 20 इंच है। जच्चा औऱ बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। टीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसकी आयु भी 25 साल ही है। इस तरह तो वह अपने बच्चे की दोस्त बन चुकी है। हालांकि टीना को किसी विश्व रिकॉर्ड बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।इस महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

हम आपको बता दे कि टीना की शादी सात साल पहले हुई थी। उसके पति सिस्टिक फायब्रोसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस गंभीर रोग में पुरुषों की प्रजनन क्षमता बहुत कम हो जाती है। टीना के पिता ने ही उसे ऐसे हालात में भ्रूण गोद लेकर उससे बच्चा पैदा करने की सलाह दी थी। प्रत्यारोपण के समय डॉक्टरों ने बताया था कि 25 साल पुराने भ्रूण से बच्चा पैदा होने पर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा।इस महिला ने 25 साल पुराने भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

Share this story