Samachar Nama
×

इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान

टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने की है। उन्होंने अपने दौरे का धोनी को सीमित ओवर प्रारूप का बेस्ट कप्तान बताया है। उन्होंने कहा कि धोनी जबरदस्त रणनीतिकार हैं और आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। बता दें कि विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से फिलहाल बाहर हैं।
इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान

जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क) विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई धोनी को लेकर बयान दे ही रहा है। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी की जमकर तारीफ की है । उन्होंने कहा कि इस दौर में महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवर प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं ।

इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी जबरदस्त रणनीतिकार हैं और आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा अब धोनी इंटरनेशनल कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारे दौरे में, जिन्हें मैंने कप्तानी करते हुए देखा है धोनी उन सब में बेस्ट कप्तान हैं। इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान धोनी की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए माइकल वॉन ने कहा स्टंप्स के पीछे से धोनी जिस तरह की रणनीति बनाते हैं वह कमाल है। धोनी आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। बता दें कि भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप  और वनडे विश्व कप दिलाया था । पहले भारत के लिए दूसरा विश्व कप  दिलाने वाले कप्तान  हैं उनसे पहले 1983 में कपिल देव ने भारत को पहली बार विश्व कप दिलाया था । इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान धोनी का भारतीय क्रिकेट में अलग ही  सम्मान है जब वह  कप्तान नहीं रहे तब भी वह अनुभव से मौजूदा कप्तान विराट कोहली कई बार मदद कर  चुके हैं । फिर चाहे वह फील्डिंग लगाने को लेकर हो या फिर कोई दूसरी रणनीति, धोनी का इस मामले में कोई जवाब नहीं है। कप्तानी के बाद भी धोनी की जरूरत  टीम इंडिया को बतौर विकेटकीपर  बल्लेबाज़ के रूप में रही है।इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान

टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने की है। उन्होंने अपने दौरे का धोनी को सीमित ओवर प्रारूप का बेस्ट कप्तान बताया है। उन्होंने कहा कि धोनी जबरदस्त रणनीतिकार हैं और आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। बता दें कि विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से फिलहाल बाहर हैं। इस दिग्गज की नजरों में धोनी हैं वनडे के बेस्ट कप्तान

Share this story