Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये अनोखा मेकअप, जानिए क्या है खास

जयपुर, सोशल मीडिया पर आजकल खूबसूरती का नया प्रयोग अपनी धूम मचा रहा है। इस मेकओवर का नाम है होलोग्राफिक मेकओवर। जो काफी हिट हो रहा है। लड़किया बहुत तेजी से इसका अनुसरण कर रही हैं। क्योंकि लोग हमेशा अलग चाहते हैं। जिससे वह स्टाइल में दिख सके। होलोग्राफिक मेकओवर सोशल मीडिया तक ही नहीं
सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये अनोखा मेकअप, जानिए क्या है खास

जयपुर, सोशल मीडिया पर आजकल खूबसूरती का नया प्रयोग अपनी धूम मचा रहा है।  इस मेकओवर का नाम है होलोग्राफिक मेकओवर। जो काफी हिट हो रहा है। लड़किया बहुत तेजी से इसका अनुसरण कर रही हैं। क्योंकि लोग हमेशा अलग चाहते हैं। जिससे वह स्टाइल में दिख सके। होलोग्राफिक मेकओवर सोशल मीडिया तक ही नहीं रह गया है। इसका  क्रेज शादियों के ब्राइडल मेकअप तक पहुंच गया है। लिपस्टिक व आइशैडो के रंगों के संयोजन व रचनात्मकता से किया गया। यह मेकओवर महिलाओं को खासा रास आ रहा है।सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये अनोखा मेकअप, जानिए क्या है खास

इस मेकअप का थ्री डी इफेक्ट आता है। क्योंकि इसमें ग्लिटर, लिपस्टिक और आइशैडो के संयोजन से कलात्मक चित्र बनाकर चेहरे के हिस्सों को उभारा जाता है। जिससे चेहरा अलग दिखाई देता है। आंखों व होठों पर ग्लिटर व लिपस्टिक से हाइलाइटिंग की जाती है। जिससे चेहरे का यूनिकोर्न लुक आता है। मेकओवर आर्टिस्ट मानसी मिढा के अनुसार न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर मॉडल्स के चमकते थ्री डी मेकअप पर ब्यूटी एक्सप‌र्ट्स की निगाहें टिक गईं।सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये अनोखा मेकअप, जानिए क्या है खास

जिसके बाद दिल्ली में भी इस पर प्रयोग किया गया। लोगों के बीच खास तरह से चल निकला। सोनिया कौर (मेकओवर एक्सपर्ट, नोएडा) का मानना है कि दुल्हन के मेकअप में इस तरह के ग्लिटरी शेड्स की मुख्यता देखने को मिल रही है।सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये अनोखा मेकअप, जानिए क्या है खास

चेहरे पर थ्री डी इफेक्ट अलग ही स्थान रखता है। इस मेकओवर को किया ही इसलिए जाता है कि चेहरे का अलग लुक दिखे। थ्री डी आइलैशेज तीन लेयर में बाटा जाता है। साथ ही यह लंबे समय तक टिका रहता है। जिससे ब्राइडल में इसकी डिमांड बढ़ रही है।

 

Share this story