Samachar Nama
×

यह चमत्कारी बल्ब 1901 से अब तक निरंतर बिना रुके यूंही जल रहा है

जयपुर। दुनिया में कुछ चीजें हमारी सोच से परे होती हैं, ऐसी ही हैरतअंगेज घटनाओं को चमत्कार कहा जाता है। हालांकि विज्ञान हर तथ्य को तर्क की कसौटी पर कसकर ही अपनाता है। मगर इस बार तो खुद विज्ञान ने भी इस चमत्कारी बल्ब को देखकर अपनी बत्ती गुल कर ली है। दरअसल कैलीफोर्निया में
यह चमत्कारी बल्ब 1901 से अब तक निरंतर बिना रुके यूंही जल रहा है

जयपुर। दुनिया में कुछ चीजें हमारी सोच से परे होती हैं, ऐसी ही हैरतअंगेज घटनाओं को चमत्कार कहा जाता है। हालांकि विज्ञान हर तथ्य को तर्क की कसौटी पर कसकर ही अपनाता है। मगर इस बार तो खुद विज्ञान ने भी इस चमत्कारी बल्ब को देखकर अपनी बत्ती गुल कर ली है। दरअसल कैलीफोर्निया में एक ऐसा बल्ब लगा हुआ है जो पिछले 117 साल से लगातार बिना बुझे हुए यूंही जल रहा है।

इसे भी पढ़ लीजिए:- अंतरिक्ष में जाम नहीं छलका सकते हैं अंतरिक्षयात्रीयह चमत्कारी बल्ब 1901 से अब तक निरंतर बिना रुके यूंही जल रहा है

मजेदार बात तो देखिए इतने सालों में यह बल्ब ना तो कभी फ्यूज नहीं हुआ है। हालांकि इस अजीबोगरीब बल्ब की चमत्कारिक रौशनी ने कई बल्ब कंपनियों को परेशान करके रखा हुआ है। इतिहास की बात की जाए तो यह बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर में 1901 में लगाया गया था। तब से यह बल्ब अनवरत रूप से अब तक यूंही रौशनी बिखेर रहा है। दरअसल यह बल्ब लिवरमोर के एक फायर बिग्रेड सेंटर में लगा हुआ है। मात्र चार वॉट का यह बल्ब पिछले 117 सालों से चौबीसों घंटे जल रहा है।यह चमत्कारी बल्ब 1901 से अब तक निरंतर बिना रुके यूंही जल रहा है

दमकलकर्मियों की माने तो 1937 में पहली बार बिजली की लाइन बदलने के काम चलने की वजह से इसे बंद करना पड़ा था। मगर तार बदलने के बाद से ही यह बल्ब फिर से जगमगाने लग गया। वर्ष 2001 में इस बल्ब का 100वां बर्थडे मनाया गया था। इस बल्ब की रौशनी के सीधे प्रसारण को दिखाने के लिए वहां एक वेबकैमरा भी लगाया गया है। पिछले तीन दशकों से लगातार बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने के लिए यहां पर आने लगे हैं।

इसे भी पढ़ लीजिए:- पुरुषों की ये आदतें कर देती हैं महिलाओं को उनसे दूरयह चमत्कारी बल्ब 1901 से अब तक निरंतर बिना रुके यूंही जल रहा है

अब तो यह एक विशाल म्यूजियम में तब्दील हो चुका है। 2013 में सीधे प्रसारण के दौरान यह बल्ब कुछ देर के लिए बुझ गया था। तब अफवाह फैल गई थी कि बल्ब आखिर में फ्यूज हो ही गया। मगर बाद में पता चला कि बिजली की 76 साल पुरानी लाइन खराब होने से ऐसा हुआ था। वह बल्ब तो बिल्कुल भला चंगा था। गौरतलब है कि 1920 के दशक तक बिजली का एक बल्ब औसतन 2,500 घंटे जलता था। आज एक बिजली का बल्ब 1,000 घंटे से ज्यादा नहीं चल पाता है।

Share this story