यह कंकाल खोल सकता है अंतिखिथेरा के बड़े राज़
जयपुर। लीबिया के भूमध्यसागर में 2,000 साल पहले एक जहाज डूबा था। ग्रीस के द्वीप अंतिखिथेरा के तट के पास पुरातत्वविदों को 2,000 साल पुराना मानव कंकाल मिला। कंकाल मलबे में दबा था। अब जांचकर्ता कंकाल से डीएनए निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वैज्ञानिक सफल हुए तो यह पता चलेगा कि मृतक के पूर्वज कौन थे और उसके वशंज कौन हैं,
सागर के भीतर या तो मछलियां कंकालों को खा लेती हैं या फिर लहरें उन्हें बहाते बहाते पानी में घोल देती हैं। यह पहला मौका है जब इतना पुराना कंकाल सही सलामत मिला है। डेनमार्क के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डीएनए एक्सपर्ट हानेस श्रोएडर हैरानी से कहते हैं, “ऐसा लगता ही नहीं जैसे हड्डियां 2,000 साल पुरानी हों.”
मैसाच्युसेट्स के समुद्र विज्ञानी ब्रेडैन फोली के मुताबिक, “पुरातत्वविज्ञानी अब तक हमारे पुरखों द्वारा बनाई गई चीजों के जरिये ही इंसान के इतिहास पर शोध कर रहे हैं। अंतिखिथेरा के मलबे के सहारे हम यह कह सकते हैं कि वह शख्स विदेश की तरफ निकला था लेकिन वह अंतिखिथेरा जहाज में मारा गया।”