Samachar Nama
×

इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में गिने जाने वाले स्टीफन हॉकिंग का आज निधन हो गया। ब्रह्मांड के बारे में कई रहस्यों को खुलासा करने वाले इस महान वैज्ञानिक का नाता कई बार विवादों से रह चुका है। दरअसल एक बार स्टीफन ने यह बयान दिया था कि इस दुनिया को बनाने वाला कोई भगवान
इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में गिने जाने वाले स्टीफन हॉकिंग का आज निधन हो गया। ब्रह्मांड के बारे में कई रहस्यों को खुलासा करने वाले इस महान वैज्ञानिक का नाता कई बार विवादों से रह चुका है। दरअसल एक बार स्टीफन ने यह बयान दिया था कि इस दुनिया को बनाने वाला कोई भगवान नहीं है। यह दुनिया भौतिकी के नियमों के मुताबिक अपने आप ही अस्तित्व में आई है। उनके अनुसार बिंग बैंग घटना से ही पूरी सृष्टि का सृजन हुआ था। स्टीफन हॉकिंग ने अपनी नई किताब में ये बातें कही थी।

इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

गौरतलब है कि स्टीफन हॉकिंग ने 1988 में प्रकाशित हुई अपनी बहुचर्चित किताब ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ में इस बारे में जिक्र किया था। स्टीफन की माने तो ईश्वर का अस्तित्व अनिवार्य तौर पर विज्ञान का विरोधी नहीं रहा है। दुनिया के बनने में ईश्वर की भूमिका को परोक्ष रूप से स्वीकार करते हुए उन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि अगर हम संपूर्ण सिद्धांतों की खोज कर पाए तो उसमें मानवीय तर्क की सबसे बड़ी जीत होगी।

इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

लेकिन कुछ साल बाद ही अपनी अगली किताब ‘द ग्रैंड डिजाइन’ में उन्होंने दुनिया के निर्माण में ईश्वर की किसी भी तरह की संभावना को सिरे से ही खारिज कर दिया था। स्टीफन लिखते है कि ब्रह्मांड का निर्माण शून्य से भी हो सकता है। हॉकिंग की इस किताब पर लंदन के ‘द टाइम्स’ में एक लेख भी छपा था। स्टीफन हॉकिंग सदी के महानतम वैज्ञानिकों में माने जाते थे।

इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

इस नई किताब में अपनी पुरानी धारणा से आगे बढ़ते हुए हॉकिंग ने न्यूटन के उस सिद्धांत को भी गलत बताया था जिसमें यह कहा गया था कि बेढ़गी अव्यवस्था से ब्रह्मांड का निर्माण नहीं हो सकता है। अपने मत की पुष्टि के लिए हॉकिंस ने 1992 में हुई उस खोज का साक्ष्य दिया है, जिसमें हमारे सौरमंडल से बाहर एक तारे के चारों ओर घूमते ग्रह के बारे में पता चला था। हॉकिंग ने इस खोज को ब्रह्मांड की समझ में बदलाव लाने वाला क्रांतिकारी मोड़ बताया था। हालांकि इस बयान के लिये पूरी दुनिया में स्टीफन हॉकिंग का बहुत ज्यादा विरोध भी किया गया था।

इस वैज्ञानिक ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया था, जांनें सनसनीखेज खुलासा

Share this story