Samachar Nama
×

चीन में पाया गया पानी पर तैरने वाला यह दुर्लभ पौधा

जयपुर। हाल ही में चीन के हेलियोंगजियांग राज्य में शोधकर्ताओं को पानी पर तैरने वाले एक विलुप्तप्राय प्रजाति का पौधा मिला है। हालांकि यह पौधा काफी तादाद में बरामद किया गया है। हम आपको बता दे कि यह खास किस्म का पौधा जिसे वॉटर व्हील भी कहा जाता है को लुप्तप्राय पौधों की श्रेणी में
चीन में पाया गया पानी पर तैरने वाला यह दुर्लभ पौधा

जयपुर। हाल ही में चीन के हेलियोंगजियांग राज्य में शोधकर्ताओं को पानी पर तैरने वाले एक विलुप्तप्राय प्रजाति का पौधा मिला है। हालांकि यह पौधा काफी तादाद में बरामद किया गया है। हम आपको बता दे कि यह खास किस्म का पौधा जिसे वॉटर व्हील भी कहा जाता है को लुप्तप्राय पौधों की श्रेणी में रखा जाता है।

चीन में पाया गया पानी पर तैरने वाला यह दुर्लभ पौधा

सूत्रों के अनुसार इस तरह के अनोखे पौधे किशिंघी नेशनल नेचर रिजर्व के शोधकर्ताओं को 600 वर्गमीटर में फैले हुए क्षेत्र में मिले हैं। शोधकर्ताओं ने बताया हैं कि 5,000 से भी अधिक वाटरव्हील पौधों की पहचान कर ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वॉटर व्हील जलीय वीनस फ्लाईट्रैप की तरह एक जड़ रहित प्रजाति है। खास बात यह है कि यह पौधा पानी पर कुशल तैराक की तरह तैरता है।

चीन में पाया गया पानी पर तैरने वाला यह दुर्लभ पौधा

इस पौधे को साल 1999 में ही राष्ट्रीय संरक्षण की श्रेणी में रखा जा चुका है। साथ ही इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा भी इस पादप को लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में अंकित किया जा चुका है। आपको यह बात जरूर जाननी चाहिए कि इस वॉटर व्हील पौधे को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। साथ ही वह पानी स्वच्छ और गर्म भी होना चाहिए। वैसे आम तौर पर वॉटर व्हील यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।चीन में पाया गया पानी पर तैरने वाला यह दुर्लभ पौधा

Share this story