बॉलीवुड में प्यार का सिलसिला हमेशा से ही कायम रहता है फिल्मों की जोड़ियो को रीयल जोड़िया बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हम बात कर रहे है बॉलीवुड के उन लव बर्डस के बारें में जिनका प्यार उनकी फिल्मो में कायम हुआ किसी ने इस प्यार को बरकरार रखा तो किसी ने ब्रेकअप किया।ऋतिक रोशन- करीना कपूर फिल्म यादें तो सभी ने देखी होगी फिल्म सुपरहिट थी बता दें फिल्म में दोनों ने लवर्स का रोल प्ले किया था।इस फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ी की दोनों को प्यार हो गया लेकिन ये प्यार ज्यादा दिनो का मोहताज नहीं रहा एक समय पर आकर दोनों का रिश्ता टूट गया।दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय- दोनों ही बॉलीवुड की मशहुर जोड़ी मानी जाती है।बता दें वैसे तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया लेकिन फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे के दौरान दोनों के दिल मिले थे।इसी बीच दोनों को प्यार हुआ और इस प्यार को मुकम्मल करने के लिए साल 2007 में दोनों ने शादी करली।जल्दी ही फिल्म गुलाब जामून में दिखाई देंगे।
रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा- फिल्म तुझे मेरी कसम से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई।भले ही आज दोनों एक साथ पर्दे पर नहीं दिखाई देते लेकिन एक समय दोनों ने अपनी फिल्मों से अपनी दमदार पहचान बनाई थी।करीब 10 साल डेट करने के बाद साल 2012 में दोनों ने शादी रचाई थी आज दोनों दो बच्चो के माता पिता है।
दीपिका रणवीर- शायद ही कोई होगा जो इस कपल के प्यार से वाकिफ नहीं होगा बता दें फिल्म रामलीला से दोनों का प्यार शुरु हुआ था दोनों की जोड़ी जितनी ऑनस्क्रीन पसंद की जाने लगी उतने ही ऑफस्क्रीन भी दोनों पसंद किये जाने लगे।फिल्म पद्मावत ने दोनों ने सारे रिकोर्डस तोड़ दिये थे अब दोनों इसी साल 20नवंबर को शादी करने जा रहे है।