Samachar Nama
×

नर्सिंग कालेज की लड़कियों को साथ सोने के लिए मजबूर करता था ये...

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष धोते और राजुरा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण धोते को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सुभाष राजुरा के ‘कल्याण नर्सिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूशन' के अध्यक्ष है जिसमें वह महिला पढ़ती थी। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने पिछले साल उससे यौन संबंध बनाने को कहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया, उसके मना करने के बाद उसे संस्थान से निकाल दिया गया।
नर्सिंग कालेज की लड़कियों को साथ सोने के लिए मजबूर करता था ये...

जयपुर। अभी हाल ही में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में यहां पुलिस ने एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष धोते और राजुरा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण धोते को गिरफ्तार किया ।

वहीं इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुभाष राजुरा ‘कल्याण नर्सिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूशन’ के अध्यक्ष है वहीं अरुण इस संस्थान के सचिव है। वहीं इस मामले को लेकर राजुरा पुलिस थाना निरीक्षक बी एम गैगोले ने कहा कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्रधानाचार्य ने उससे यौन संबंध बनाने को कहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया। जिसके चलते उसे संस्थान से निकाल दिया था।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष ने प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की,थी। जिसके बाद पिछले साल अक्टूबर में छात्रा को संस्थान से निकाल दिया गया था। वहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि राजुरा के एक आवासीय स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना के सामने आने के बाद सुभाष और अरुण ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्यक्ति को रखा था।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी नेबताया कि, ‘‘लगातार दोनों का पीछा किए जाने की वजह से छात्रा ने सुभाष, अरुण और कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।” वहीं पुलिस ने आरोपी सुभाष और अरुण के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष धोते और राजुरा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण धोते को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सुभाष राजुरा के ‘कल्याण नर्सिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूशन' के अध्यक्ष है जिसमें वह महिला पढ़ती थी। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने पिछले साल उससे यौन संबंध बनाने को कहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया, उसके मना करने के बाद उसे संस्थान से निकाल दिया गया। नर्सिंग कालेज की लड़कियों को साथ सोने के लिए मजबूर करता था ये...

Share this story