Samachar Nama
×

रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

जयपुर|त्रिफला एक ऐसा चूर्ण है जिसे दूध में मिलाकर पीने से कई लाभ होते हैं खासतौर से पेट से जुडी समस्यायों से समाधान मिलता है| त्रिफला के चूर्ण को पेट की चर्बी कम करने, पेट साफ़ होने और और बाल काले करने के लिए उपयोग में लाया जाता है| त्रिफला के चूर्ण को हरड़, बहेड़ा
रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

जयपुर|त्रिफला एक ऐसा चूर्ण है जिसे दूध में मिलाकर पीने से कई लाभ होते हैं खासतौर से पेट से जुडी समस्यायों से समाधान मिलता है| त्रिफला के चूर्ण को पेट की चर्बी कम करने, पेट साफ़ होने और और बाल काले करने के लिए उपयोग में लाया जाता है| त्रिफला के चूर्ण को हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलाकर बनाया जाता है| त्रिफला एक बहुत ही स्वास्थवर्धक औषधि है जिसके उपयोग से कई प्रकार के रोगों को दूर किया जा सकता है| त्रिलफला का सेवन रात में करने से सबसे ज़्यादा लाभ होता है| आइये जानते हैं क्या है त्रिफला को उपयोग करने के फायदे और किन रोगों से यह छुटकारा दिलाता है|रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

त्रिफला का सेवन सुबह के वक़्त करने से वह हमारे शरीर को कई पोषक तत्त्व मिलता है| सुबह त्रिफला के सेवन से हमारे शरीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन की कमी पूरी होती है| सुबह के वक़्त जिस त्रिफला का सेवन करें उसे गुड़ के साथ खाएं और रात के वक़्त त्रिफला को गर्म दूध में मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए| रात में जिस त्रिफला का हम उपयोग करते हैं उसे रेचक कहते हैं क्यूंकि ये पेट साफ़ करने में सहायक होता है|

रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

जिन लोगों को आँखों की दृष्टि में दिक्कतें आती हैं उनके लिए त्रिफला का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है क्यूंकि इससे आँखों की दृष्टि में अच्छी वृद्धि होती है| त्रिफला के चूर्ण में 10 ग्राम गाय का घी और 5 ग्राम शहद मिलाकर इसका सेवन करने से आँखों से जुडी समस्यायों में काफी लाभ मिलता है|रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

त्रिफला के सेवन से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है और साथ ही यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ता है| त्रिफला शरीर से वासा को कम करता है इसलिए वज़न घटने के लिए भी त्रिफला का सेवन किया जा सकता है|रात को इस चूर्ण के सेवन से होंगे कई फायदे, जानें कौन सा है ये चूर्ण

हमारे रोगों और समस्यायों को दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन बहुत लम्बे वक़्त से किया जा रहा है| त्रिफला एक बहुत ही कारगर औषधिक तत्त्व है जिससे हमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और आयुर्वेदिक होने के कारण इसका इस्तेमाल करना आपके लिए सबसे अधिक लाभदायी सिद्ध हो सकता है|

Share this story