Samachar Nama
×

ये है बच्चों में पेट की बिमारियों के लक्षण, जानिए

जयपुर, बच्चों में आमतौर पर पेट की समस्याएं होती रहती है। क्योंकि बच्चे कई बार ऐसी चीजे खा लेते है जिन्हें उनकी पाचन शक्ति पचा ही नहीं पाती है। और पेट में गेस एसिडिटी जैसी परेशानी हो जाती है। कभी कभार पेट की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं है। धीरे धीरे उनका शरीर इन
ये है बच्चों में पेट की बिमारियों के लक्षण, जानिए

जयपुर, बच्चों में आमतौर पर पेट की समस्याएं होती रहती है। क्योंकि बच्चे कई बार ऐसी चीजे खा लेते है जिन्हें उनकी पाचन शक्ति पचा ही नहीं पाती है। और पेट में गेस एसिडिटी जैसी परेशानी हो जाती है। कभी कभार पेट की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं है। धीरे धीरे उनका शरीर इन सब को एडजेस्ट कर लेता है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक रहती है तो चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए हो सकता है कछ औऱ समस्या हो। आइए हम आपको बता रहे है कुछ लक्षण जिनसे पता चलता है बच्चों की पेट की बिमारियों का…..

लगातार हिचकी आना

बच्चों में पाचन तंत्र की समस्या होनें पर एसिड पैदा होता है। जिससे पेट में गेस की मात्रा बढ़ने लगती है। इस कारण पेट में मरोड और दर्द होनें की शिकायत होनें लगती है। मांसपेशियों में खिंचाव होनें पर हिचकी आती है, जो उनके शरीर पर विपरित असर करती है।Image result for बच्चों को सांस लेने में परेशानी आना

जब हो सांस लेने में परेशानी

पेट में एसिड की मात्रा अधिक हो जाने के कारण सांस लेने में दिक्कत होनें लगती है जो आगे चलकर अस्थमा का कारण भी बन जाती है। बच्चों में इस समस्या की शुरूआत खांसी से होती है जो लंबे समय तक बनी रहती है। अगर सही समय से इलाज लिया जाए तो यह परेशानी ठीक हो सकती है, और बच्चा एकदम सही हो सकता है। इस बात का ध्यान रखे की ऐसी स्थिति में रात को बच्चे के नाम से आवाज आए तो तुरंत चिकित्सक को दिखाए।ये है बच्चों में पेट की बिमारियों के लक्षण, जानिए

बार बार उल्टी आना

बच्चों के पेट में समस्या होनें पर वह जो भी खाते हैं उसे उल्टी कर देते हैं, इसका मतलब उनकी पाचन क्रिया सही तरीके से काम नहीं कर रही है। ऐसी समस्या होनें पर बच्चे का पूरा ईलाज कराना चाहिए। क्योंकि यह समस्या गंभीर बिमारी का रूप भी ले सकती है। इन लक्षणों की पहचान करके आप अपने बच्चों को तंदुरस्त रखने व निरोग रखने में सहायता कर सकती है।

Share this story