जयपुर। पिछले कुछ सालों में युवाओं में एडवेंचर का क्रेज़ तेजी से बढता जा रहा हैं। अगर आप भी एडवेंचर पसंद हैं तो आप एक बार हिमाचल प्रदेश में बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जरूर ट्राय करें। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग के साथ साथ ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। तो आईए जानते हैं बीड़ बिलिंग के बारे में –
अगर आप बीड़ बिलिग घूमने जाना चाहते हैं तो आप साल के किसी भी महीनें मे यहां पर घूमने जा सकते हैं। यहां पर पूरे साल काफी अच्छा और सुहाना मौसम बना रहता हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको 3 से 4 दिन का समय चाहिए होता हैं। अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं तो आपका बजट 4,000 से 14,000 रूपय तक का होना चाहिए। यहां पर पूरे साल तापमान 28 डिग्री से ज्यादा नहीं जाता हैं।
आप यहां पर भारतीय और कॉंटिनेन्टल दोनो तरह के खाने का लुत्फ उठा खाना मिल जाएगा वो भी काफी कम दामों में। यहां पर सबसे ज्यादा रोटी, सब्जी, दाल और दही पसंद किया जाता हैं। यहां पर आपको कई जगह पर तिब्बतीयन खाना भी मिल जाएगा। यहां पर मोमोज को भी काफी पसंद किया जाता हैं। आप यहां पर सिदु, पाटंडा, चौक, भागजरी, ‘तिल’ की चटनी, आलू पालड़ा, औरैया दादा का स्वीद भी जरूर लें।
अगर आप यहां जाते हैं तो आप यहां बीर रोड, तिब्बेतीयन क़ॉलोनी जैसी जगहों पर जाना ना भूलें। अगर आप चाहे तो आप यहां पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं आपको बता दें कि यह जगह पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर हैं।