जयपुर। हम अक्सर नई नई जगहों पर घूमने का मौका तलाशते रहते है और हम किसी ना किसी नई जगह की खोज में लगे रहते हैँ। अगर आप अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं तो आप धर्मशाला के पास स्थित इस जगह पर जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की मशहूर जगह धर्मशाला से करीब 20 किमी दूर स्थित कांगड़ा जिले में भारत के सबसे पुराने किलों में से एक कांगड़ा फोर्ट स्थित है। यह भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है और यह शिवालिक हिलसाइड के पास 463 एकड़ में फैला हुआ है।
अगर आप कांगड़ा घूमन जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जून से सितंबर का महिना चुनना चाहिए इस समय पर यहां पर आपको ज्यादा पर्यटकों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 दिन का समय चाहिए होगा। अगर आप यहा पर जाना चाहते हैं तो आप बस, फ्लाइट, कार, ट्रेन बुक कर सकते हैं।
यहां पर आपको वेज और नॉन वेज दोनो तरह का खाना मिल जाएगा। यहां पर आपको प्रमुख व्यंजनों में कलन के पकौड़े, भुरूनी, बाराह की चटनी, सीरा, फफरू का साग, लसोडे की सब्जी, छोली की सब्जी, कुल्फा की सब्जी, आडू की सब्जी और नाशपति की सब्जी शामिल हैं। यहां पर आपको ज्यादातर पहाड़ी खाना ही परोसा जाएगा। अगर आप चाहे तो यहां के ढाबों पर जाकर उत्तर भारतीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।
अगर आप कांगड़ा घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां की मशहूर जगहे जैसे करेरी नदी, ब्रजेश्वरी मंदिर, बजीनाथ मंदिर, कांगड़ा किला जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए कई और जगह भी मिल जाएंगी जहां पर आप ट्रेकिंग, और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।