Samachar Nama
×

ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

इन बीमारियों के दौर में आजकल जितने घर हैं शायद उतने ही अस्पताल भी हैं| आजकल लोगों के शरीर के अलग अलग भागों में अलग अलग तरह की बीमारियां होने लगी है और हर तरह की बीमारी हमारे हर अंग के लिए नुक्सानदायक ही होती है| उन्ही अंगों में से एक हैं हमारा लिवर जिसके
ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

इन बीमारियों के दौर में आजकल जितने घर हैं शायद उतने ही अस्पताल भी हैं| आजकल लोगों के शरीर के अलग अलग भागों में अलग अलग तरह की बीमारियां होने लगी है और हर तरह की बीमारी हमारे हर अंग के लिए नुक्सानदायक ही होती है| उन्ही अंगों में से एक हैं हमारा लिवर जिसके खराब होने से या उसमे हुई कोई भी बीमारी जानलेवा हो सकती है| इन बीमारियों को होने से रोका जा सके इसका सिर्फ एक ही उपाय है और वो यह है की हम समय समय पर योग या व्यायाम करते रहें| आइये जानते हैं लिवर को सुरक्षित रखने के लिए कौन सा व्यायाम है फायदेमंद|ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

1-कपालभाति प्राणायाम: कपालभाति प्राणायाम करने से लिवर में आयी समस्याएं जैसे पीलिया और हैपेटाइटिस से आराम मिलता है और उसकी रोकथाम भी होती है| इसके अलावा कपालभाति से हमारे शरीर की पाचनक्रिया दुरुस्त रहती है और गैस,कब्ज़ और खून की विकार जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है|ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

2-पवनमुक्तासन: पवनमुक्तासन को हर रोज़ कम से कम 10 बार करने से गैस की समस्यायों से निजात मिलती है और इससे पाचनक्रिया भी बिलकुल सही रहती है| पवनमुक्तासन से जोड़ों में दर्द और कमरदर्द से भी काफी आराम मिलता है| और इन सब के साथ साथ यह व्यायाम लिवर के लिए बहुत लाभदायक होता है|ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

3- अग्निसार क्रिया: यह व्यायाम पेट लिवर और किडनी इन सभी के लिए बहुत लाभदायक है| इस व्यायाम की क्रिया को आप जितना अधिक दोहरा सकते हैं दोहराएं क्यूंकि यह आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनती है| जब आपको थकान होने लगे तो इस क्रिया को रोकें और फिर एक लम्बी साँस लेकर रिलैक्स करें|ऐसे रखें अपने लिवर चुस्त और दुरुस्त लम्बे समय के लिए

4-नौकासन: यह व्यायाम हमारे लिवर के लिए बहुत लाभदायक होता है क्यूंकि यह लिवर से हानिकारक पदार्थों को बहार निकालता है और उसे मजबूत बनाता है| नौकासन लिवर के लिए तो लाभदायक होता ही है साथ ही यह हमारे मस्तिष्क के लिए भी लाभदायक होता है| नौकासन करने से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है|

इन सभी योगासनों से हमारे लिवर को बहुत लाभ पहुंचता है तो आप भी लिवर में होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए और उनसे निजात पाने के लिए इन योगासनों का अभ्यास हर रोज़ कर सकते हैं|

Share this story