Samachar Nama
×

समंदर की गहराईयों में है ये डरावनी झील, यहां से ज़िंदा लौटना है मुश्किल

जयपुर। प्रकृति बहुत सी नायाब चीजें बनाई हैं कि जिनका तसव्वुर भी इंसान कभी नहीं कर सकता है और पुरातत्वविद इसके बारे में जानने के लिए अपनी सारी लाइफ लगा देते हैं। इन्हीं नायाब कलाकृतियों की खोज में ये अपना सारा वक्त खपा देते हैं। इसी के साथ बदले में इंसानों को घूमने फिरने की
समंदर की गहराईयों में है ये डरावनी झील, यहां से ज़िंदा लौटना है मुश्किल

जयपुर। प्रकृति बहुत सी नायाब चीजें बनाई हैं कि जिनका तसव्वुर भी इंसान कभी नहीं कर सकता है और पुरातत्वविद इसके बारे में जानने के लिए अपनी सारी लाइफ लगा देते हैं। इन्हीं नायाब कलाकृतियों की खोज में ये अपना सारा वक्त खपा देते हैं। इसी के साथ बदले में इंसानों को घूमने फिरने की नई जगहें मिल जाती हैं। हर साल कोई न कोई ऐसी अनोखी जगह खोज कर ली जाती है, जो बाद में सैलानियों की गूंज से आबाद हो जाती हैं। इसी तरह से अब मैक्सिको की खाड़ी का नाम भी इन चीज़ों में जुड़ गया है।समंदर की गहराईयों में है ये डरावनी झील, यहां से ज़िंदा लौटना है मुश्किल

आपको इसके बारे में बता दे कि हाल ही में पुरातत्वविदो को मेक्सिको की खाड़ी में एक ऐसी डरावनी झील मिली है जो अपने आप में कुदरत का करिश्मा है इसको देखने से लगता है कि कुदरत ने वाकई में बहुत ही नायाब ढंग से दुनिया को बनाया है। आपको जानकारी दे दे कि वैज्ञानिकों को इस खाड़ी के बीचों बीच एक ऐसी खुफिया झील मिली है, जहां कोई बंदा अगर चला जाता है तो वो वापस जिंदा नहीं लौट सकता है। अगर वो लौट भी आता है तो वह कई दिनों तक इस डरावनी झील की खौफनाक यादों से पीछा नहीं छुड़ा पाएगा।समंदर की गहराईयों में है ये डरावनी झील, यहां से ज़िंदा लौटना है मुश्किल

आपको बता दे कि यहां पर ऐसी विचित्र परिस्थितियां हैं, जो किसी के भी प्राण ले सकती हैं। जानकारी दे दे कि टेंपल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अनोखी झील खोजी है। शोधकर्ता इसके बारे में बताते हैं कि इस समुद्र की सतह के नीचे एक झील मौजूद है। जो कि बहती हुई नदी सी प्रतीत होती है और ये देखने पर काफी डरावनी लगती है। इसकी खास बात तो ये है कि ये झील का पानी आसपास के पानी के मुकाबले 5 गुना ज्यादा खारा है। जांच से ज्ञात हुआ है कि यहां के पानी में मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड की भारी मात्रा मौजूद हैं।समंदर की गहराईयों में है ये डरावनी झील, यहां से ज़िंदा लौटना है मुश्किल

Share this story