Samachar Nama
×

21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म

जयपुर। फिल्मों के प्रति दीवानगी दुनिया भर के लोगो में है, एक अच्छी फिल्म किसी भी भाषा में हो ऑडियंस के दिल को छू ही जाती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हे दर्शक बार बार देखना पसंद करते हैं और हम आपको ऐसी फ़िल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज़्यादा गूगल
21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म

 

 जयपुर। फिल्मों के प्रति दीवानगी दुनिया भर के लोगो में है, एक अच्छी  फिल्म  किसी भी भाषा में हो ऑडियंस के दिल को छू ही  जाती हैं।  ऐसी कई  फिल्में हैं जिन्हे दर्शक बार बार देखना पसंद करते हैं और हम आपको ऐसी  फ़िल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज़्यादा गूगल पर सर्च किया।

 

1 ) टाइटैनिक

21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म1997 में प्रसिद्द हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब तक की सबसे ज़्यादा गूगल  सर्च की जाने वाली फिल्म हैं।  इसकी रिलीज़ के 21 साल बाद भी इस फ़िल्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी हैं। प्यार  और आपदा पर आधारित इस  कहानी में लिओनार्डो डी कैप्रियो और केट विंस्लेट मुख्या किरदार निभाते नज़र आये।  इस  फ़िल्म को सबसे लोकप्रिय प्रेमकहानियों में आज भी नंबर एक पर गिना जाता हैं।  इस फ़िल्म को अलग अलग कैटेगरीज में 14  ऑस्कर नॉमिनेशंस मिले और इसकी रिलीज़ की 20वी  सालगिरह पर इसे फिर से  रिलीज़  किया गया।

 

2 ) अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म

मार्वल कॉमिक्स पर आधारित ये सुपरहीरो फ़िल्म 2018 में रिलीज़ हुई जिसे मार्वल स्टूडियोज ने प्रोड्यूस  किया। ये  फ़िल्म 2012 में आयी द  अवेंजर्स  और 2015  की फ़िल्म अवेंजर्स: द एज  ऑफ़ अल्ट्रॉन का अगला भाग थी। इसके किरदार कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरनमैन आदि बेहद लोकप्रिय हैं। इसका अगला भाग 2019 में रिलीज़ होगा। ये फ़िल्म गूगल सर्च में दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

3 ) द डार्क नाइट

21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म

क्रिश्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म अब तक सर्च की जाने वाली फिल्मों में नंबर तीन पर हैं। डी सी कॉमिक्स के किरद।र पर आधारित ये फिल्म नोलन की थे डार्क नाइट ट्राइलॉजी का दूसरा भाग हैं, इस फिल्म के विलन द जोकर को दर्शको से फ़िल्म के हीरो से ज़्यादा प्यार मिला हैं, और इसे अब तक का सबसे खतरनाक विलन माना जाता हैं । ये किरदार अभिनेता हीथ लेजर ने निभाया था जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस किरदार के लिए हीथ को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए बाफ्टा अवार्ड ,  गिल्ड अवार्ड और गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी मिला था।

 

4 ) 2.O

21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्मरजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर  हालिया रिलीज़ फिल्म 2. 0  इतने काम समय मे ही गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली चौथी फिल्म बन गयी हैं। मोबाइल की विकिरणों से होने वाले खतरनाक नुकसान को बताती ये फिल्म, 2010 में आयी रोबोट का सीक्वल हैं। शंकर षणमुगम के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म अब तक की सबसे महँगी फिल्म हैं जिसका बजट 543 करोड़ हैं और इसके साथ ही सबसे ये  ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन गयी हैं।

 

5 ) भारत आने नेनु

21 साल से गूगल सर्च पर नंबर वन है ये फिल्म

तेलगु  सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत फिल्म भारत आने नेनु गूगल पर पांचवी सबसे ज़्यादा  सर्च की जाने वाली फिल्म हैं।  एक पॉलिटिशियन के किरदार में नज़र आये महेश इसमें युवाओं के  लिए लड़ते नज़र आए। इस फिल्म का मैसेज देश के भ्रष्टाचार को मिटाकर एक सुचारु सिस्टम  के निर्माण पर ज़ोर देने से हैं।

Share this story