Samachar Nama
×

यह मशहूर वैज्ञानिक नहीं चाहते थे इंसान एलियन से संपर्क करें, जानें यह खुलासा

मशहूर ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग इंसान के किसी बाहरी ग्रह के प्राणी से संपर्क जोड़ने की अवधारणा के खिलाफ थे। उनके मुताबिक किसी भी एलियन सभ्यता का अस्तित्व तकनीकी और शारीरिक रूप से इंसानों से अधिक उन्नत हो सकता है। इस वजह से एलियन से संपर्क धरती के अस्तित्व के लिये काफी खतरनाक साबित
यह मशहूर वैज्ञानिक नहीं चाहते थे इंसान एलियन से संपर्क करें, जानें यह खुलासा

मशहूर ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग इंसान के किसी बाहरी ग्रह के प्राणी से संपर्क जोड़ने की अवधारणा के खिलाफ थे। उनके मुताबिक किसी भी एलियन सभ्यता का अस्तित्व तकनीकी और शारीरिक रूप से इंसानों से अधिक उन्नत हो सकता है। इस वजह से एलियन से संपर्क धरती के अस्तित्व के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

यह मशहूर वैज्ञानिक नहीं चाहते थे इंसान एलियन से संपर्क करें, जानें यह खुलासा

स्टीफन ने कई बार दुनिया को एलियन की मौजूदगी को लेकर आगाह भी किया था। हॉकिंग ने खुद पर बनाई गई एक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री में कहा था कि किसी भी अधिक उन्नत सभ्यता से हमारे संपर्क की स्थिति में संघर्ष और युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह ठीक वैसी ही होगा जैसे मूल अमेरिकियों ने पहली बार क्रिस्टोफर कोलंबस को देखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

यह मशहूर वैज्ञानिक नहीं चाहते थे इंसान एलियन से संपर्क करें, जानें यह खुलासा

स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड के बारे में कई अहम जानकारी जुटाई थी। इस फिल्म में हॉकिंग काल्पनिक तौर पर ग्लिज 832सी अंतरिक्ष ग्रह के करीब से गुज़रते हैं। आपको बता दे कि यह पिंड अंतरिक्ष में धरती से लगभग 16 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक बाहरी ग्रह हैं, जिसका सौर मंडल से कोई लेना देना नहीं है। इस ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की गई है। यानी यहां पर एलियन हो सकते हैं।

यह मशहूर वैज्ञानिक नहीं चाहते थे इंसान एलियन से संपर्क करें, जानें यह खुलासा

Share this story