Samachar Nama
×

सिर्फ दो रुपए में लोगों का इलाज करता है यह डॉक्टर, सही मायने में भगवान का रूप है

जयपुर। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, हालांकि यह बात 99 प्रतिशत चिकित्सक भूल चुके हैं। तभी तो उनके लिए मरीज इंसान ना होकर बस एक पैसे कमाने का ज़रिया बन चुका है। लेकिन जैसे सारे लोग एक जैसे नही होते हैं, वैसे ही सभी डॉक्टर एक जैसे नहीं होते हैं। कुछ
सिर्फ दो रुपए में लोगों का इलाज करता है यह डॉक्टर, सही मायने में भगवान का रूप है

जयपुर। डॉक्‍टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, हालांकि यह बात 99 प्रतिशत चिकित्सक भूल चुके हैं। तभी तो उनके लिए मरीज इंसान ना होकर बस एक पैसे कमाने का ज़रिया बन चुका है। लेकिन जैसे सारे लोग एक जैसे नही होते हैं, वैसे ही सभी डॉक्‍टर एक जैसे नहीं होते हैं। कुछ डॉक्टर आज भी अपने मरीजों के लिए सही मायने में भगवान हैं।सिर्फ दो रुपए में लोगों का इलाज करता है यह डॉक्टर, सही मायने में भगवान का रूप है

हम बात कर रहे हैं एक ऐसे महान डॉक्टर की जो अपने मरीजो से केवल 2 रुपए फीस लेते हैं, और इलाज एकदम पक्का करते हैं। जी हां, आपको भी सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा कि इस घोर कलयुग में ऐसा कौन डॉक्टर पैदा हो गया जो इस दौड़ में शामिल नहीं है।सिर्फ दो रुपए में लोगों का इलाज करता है यह डॉक्टर, सही मायने में भगवान का रूप है

दरअसल हम बात कर रहे हैं 67 साल के डॉक्‍टर थीरुवेंगडम वीराराघवन की। इन्होंने 1973 से अपना कैरियर शुरू किया था। जब यह मरीज से केवल दो रुपये फीस लेते थे। आज भी वह चेन्‍नई के लेागों का इलाज कर रहे हैं, वो भी केवल दो रुपए फीस के साथ। स्टेनले मेडीकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉक्‍टर थीरुवेंगडम का कई और डॉक्‍टरों ने विरोध भी किया था। लेकिन वह अपने संकल्प से नहीं हटे।सिर्फ दो रुपए में लोगों का इलाज करता है यह डॉक्टर, सही मायने में भगवान का रूप है

आज के इस दौर में जहां डॉक्‍टर अपने मरीज को पूरी तरह लूटने में लगे हुए हैं, वही डॉक्टर थीरुवेंगडम वीराराघवन चेन्‍नई के इरुकांचेरी में सुबह 8 बजे से रात 10 के बजे तक मरीजों को 2 रुपए फीस लेकर देखते हैं। हालांकि अगर किसी के पास दो रुपए भी नहीं हो तो भी उसका मुफ्त इलाज कर दिया जाता है। ऐसे महान डॉक्टरों की आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन अफसोस कि ऐसे उच्च विचार आजकल मेडिकल स्टूडेंट्स के ज़ेहन में पनपते नहीं हैं।

Share this story