Samachar Nama
×

माता-पिता की मौत के 4 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ

जयपुर। इस खबर के शीर्षक को पढ़कर तो आप भी यही सोच रहे होंगे कि यह चीज मुमकिन ही नहीं है। कैसे एक बच्चा अपने मां-बाप की मौत के 4 साल बाद पैदा हुआ। जी हां, पहली नज़र में तो इस ख़बर पे यकीन ही नहीं होता है। लेकिन यह हो चुका है। दरअसल चीन
माता-पिता की मौत के 4 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ

जयपुर। इस खबर के शीर्षक को पढ़कर तो आप भी यही सोच रहे होंगे कि यह चीज मुमकिन ही नहीं है। कैसे एक बच्चा अपने मां-बाप की मौत के 4 साल बाद पैदा हुआ। जी हां, पहली नज़र में तो इस ख़बर पे यकीन ही नहीं होता है। लेकिन यह हो चुका है। दरअसल चीन में ऐसा एक कारनामा हाल ही में हुआ है। आपको बता दे कि यह मामला चीन का है। यहां एक मां-बाप की मृत्यु के चार साल बाद एक सरोगेट मां ने उनके बच्चे को जन्म दिया है।माता-पिता की मौत के 4 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ

जी हां, सरोगेट मदर यानी किराये की कोख, इसी तकनीक के जरिए इस बच्चे ने जन्म लिया है। चीनी मीडिया की माने तो इस बच्चे के असल मां-बाप एक सड़क दुर्घटना में चार साल पहले ही मर चुके हैं। हादसे से पहले ही इस दंपती ने अपने भ्रूण सुरक्षित रखवा दिए थे। दरअसल वो दोनों आईवीएफ़ तकनीक की मदद से बच्चा चाहते थे। हालांकि दंपती की दुर्घटना के बाद उस किराये की कोख वाली मां ने भ्रूण के इस्तेमाल की इजाज़त लेने के लिए काफी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है।माता-पिता की मौत के 4 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में दक्षिणपूर्वी एशिया देश लाओस की इस सरोगेट मां ने बच्चे को जन्म दिया है। बता दे कि दुर्घटना के वक्त भ्रूण को नांजिंग अस्पताल में माइनस 196 डिग्री के तापमान पर नाइट्रोजन में सुरक्षित रखा गया था। कानूनी लड़ाई जीतने के बाद दादा-दादी और नाना-नानी को इस बच्चे पर कानूनन हक मिल गया है।माता-पिता की मौत के 4 साल बाद इस बच्चे का जन्म हुआ

Share this story