इस बिल्डर की हैं 120 बीवियां, जिस शहर में जाता है वहीं कर लेता है शादी
जयपुर। जैसा कि आप जानते हैं कि दुनिया के ज्यादातर देशों में एक समय पर केवल एक ही पत्नी रखने का कानून है। लेकिन वहीं कुछ देश ऐसे भी है जहां का कानून एक समय पर एक से अधिक पत्नियां रखने की इजाजत दे देता है। लेकिन अभी हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला थाईलैंड का है। यहां रहने वाला एक शख्स 58 वर्ष की उम्र में 120 शादियां कर चुका है। थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले तंबन प्रैजर्ट ने कुल 120 शादियां की हैं। तंबन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का प्रमुख है।
आपकी जानकीर के लिए आपको बता दें कि थाइलैंड में भी बहु विवाह प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी तंबन ने अवैध तरीके से 100 से ज्यादा शादियां की हैं। तंबन ने बताया कि वो पहले ही अपनी पत्नियों को बता देते हैं कि वो शादी करने वाले हैं।
तथा वह जिस भी लडक़ी से शादी करते थे सबसे पहले उसके माता पिता से बता करते थे। तथा इसके बाद तंबन शादी पूरे रीति रिवाज और परंपराओं के साथ करते। तंबन ने अभी हाल ही में फोन से शादी की है। फोन की उम्र 27 साल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। पहली बीवी से उन्हें तीन बच्चे भी हैं। जब तंबन से इतनी शादियां करने के पीछे वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू करने के बाद वो बहुत सी लड़कियों से मिला करते थे। उनमें से ज्यादातर जवान और खूबसूरत होती थी। इसके बाद जहां भी उनकी कंस्ट्रक्शन साइट होती थी वहां वो एक लडक़ी से शादी करते थे। तंबन ने बताया मेरी बीवियों को इतनी सारी शादियों से कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि तंबन के 120 बीवियों और 28 बच्चे हैं।