Samachar Nama
×

2019 राशिफल : जानिए किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप

जयपुर। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अलग अलग महत्व है। हर ग्रह की कुछ व कुछ विशेषता के कारण ये हमारे जीवन पर इसका प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष में माना जाता है कि सूर्य ग्रहों का राजा हैं तो शनि कर्मो का फल देते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में 3 बार साढ़े साती
2019 राशिफल : जानिए किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप

जयपुर। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अलग अलग महत्व है। हर ग्रह की कुछ व कुछ विशेषता के कारण ये हमारे जीवन पर इसका प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष में माना जाता है कि सूर्य ग्रहों का राजा हैं तो शनि कर्मो का फल देते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में 3 बार साढ़े साती के रूप में शनि प्रवेश करते हैं। शनि की साढ़े साती का प्रवेश जीवन में बचपन,  युवा अवस्था व बुढ़ापे में होता है। इसके साथ ही शनि कुंडली में अपने घर में शुभ व अशुभ स्थिति से अनुसार ही फल देते हैं।

2019 राशिफल : जानिए किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप

ज्योतिष में माना जाता है कि शनि की साढ़े साती और ढैया जिस किसी पर होता है उसे ना सिर्फ शारीरिक बल्कि  मानसिक कष्ट का भी सामना करना पड़ता है। इस समय व्यक्ति को रोग, दुर्घटनाएं, आर्थिक समस्या, विवाद इस सब का सामना करना पड़ता है।  इस लेख में आने वाले साल 2019 में शनि की साढ़े साती का प्रभाव किस राशि पर प़ड़ेगा इस बारे मे बता रहे हैं।

2019 राशिफल : जानिए किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप

धनु राशि :- इस राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नवम्बर 2014 से 24 जनवरी 2020 तक रहेगा। इन समय में इस राशि के लोगो को राजकार्य में बाधा, संघर्ष करने के बाद काम में सफलता मिलेगी। लेकिन समाज मे सम्मान भी प्राप्त होगा।

मकर राशि :- इस राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव 26 अक्टूबर 2017 से चल रहा है। इस राशि पर शनिदेव लाभ पहुंचाएंगे क्योंकि मकर राशि का स्वामी शनि हैं। जिसके कारण इस राशि वालों को लाभ भी होगा और हानि भी होगी। इस राशि के लोगो को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस राशि के लोगो को इस समय परोपकारपूर्ण काम करने चाहिए।

वृश्चिक राशि – इस राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव 2017 से 2020 जनवरी तक हैं। शनि के प्रभाव के कारण अनावश्यक काम में खर्चा बढेंगा। बहुत कठिनाई से धन लाभ होगा। शनि की साढ़े-साती के कारण इनको भौतिक सुख- सुविधाओं प्राप्त होगी।

2019 राशिफल : जानिए किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप

वर्ष 2019 में किन किन राशियों पर रहेगी शनि की ढैया का प्रभाव

वृषभ राशि – इस राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव 2020 तक रहेगा। इस समय में इस राशि के लोगो को दांपत्य जीवन में तनाव, अनावश्यक खर्चें, धनहानि, पदोन्नति में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि – इस राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव 2020 तक रहेगा। इस समय में इस राशि के लोगो को स्थानांतरण, स्थायी संपत्ति में वृद्धि, भूमि, भवन व वाहन पर खर्चा होगा।

Share this story