Samachar Nama
×

पूजा घर में बरतें ये सावधानियां वरना हमेशा झेलना पड़ेगा आर्थिक आभाव…

भारत के हर घर में एक छोटा सा मंदिर देखने को मिल ही जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ माना गया है। पर घर में स्थापित मंदिर को लेकर कुछ सावधानियां भी अवश्य बरती जानी चाहिए अन्यथा ना ही भगवान की कृपा दृष्टि मिल पाती है और ना ही घर का कोई भी
पूजा घर में बरतें ये सावधानियां वरना हमेशा झेलना पड़ेगा आर्थिक आभाव…

भारत के हर घर में एक छोटा सा मंदिर देखने को मिल ही जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ माना गया है। पर घर में स्थापित मंदिर को लेकर कुछ सावधानियां भी अवश्य बरती जानी चाहिए अन्यथा ना ही भगवान की कृपा ​दृष्टि मिल पाती है और ना ही घर का कोई भी पारिवारिक सदस्य सुख—समृद्धि हासिल कर पाता है।

ऐसे में पूजा घर को लेकर इन निम्नलिखित बातों पर अवश्य ध्यान दें…
1— किचेनरूम में कभी भी मंदिर प्रतिस्थापित ना करें। या फिर बाथरूम के आसपास बना पूजा घर वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना गया है।
2— पूजा घर का मुंह हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही होना चाहिए। ऐसा करने से घर में साकारात्मक उर्जा बनी रहती है। भूलकर भी पूजा का मुंह पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।

3— एक घर में एक ही पूजा घर होना चाहिए अन्यथा गृह स्वामी अथवा परिवार के सदस्यों को मानसिक कष्ट और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
4— पूजा घर में मूर्तियों के बीच कम से कम एक इंच की दूरी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने से घर में तनाव बढ़ता है।

5— सीढ़ी के नीचे या फिर तहखाने में पूजा घर कभी नहीं बनवाएं। ऐसा करने से पूजा का प्रतिफल कभी नहीं मिलता है।
6— इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सोते समय परिवार के किसी भी सदस्य का पैर मंदिर की तरफ कभी नहीं होना चाहिए। भगवान की तरफ पैर करके सोना अशुभ माना गया है।

ज्योतिष से जुड़ी खबरों की लेटेस्ट जानकारी पाएं

हमारे FB पेज पे. अभी LIKE करें – समाचारनामा

Share this story