Samachar Nama
×

आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व

फेंगशुई में लोगों की पहली पसंद में लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल होता है। इनके बढ़ते चलन के अलावा कई दूसरी चीजें हैं, जिन्हें लोग खरीदना पसंद करते हैं। जिनमें अब सबसे ज्यादा ‘लकी कैट’ है। बैटरी से चलने वाली यह लकी कैट को घर में रखने से सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस कैट
आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व

फेंगशुई में लोगों की पहली पसंद में लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल होता है। इनके बढ़ते चलन के अलावा कई दूसरी चीजें हैं, जिन्हें लोग खरीदना पसंद करते हैं। जिनमें अब सबसे ज्यादा ‘लकी कैट’ है। बैटरी से चलने वाली यह लकी कैट को घर में रखने से सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस कैट को घर में रखने से बच्चों को उनकी पढ़ाई में भी मदद करती है।  लकी कैट का एक हाथ खड़ा रहता है और लगातार हिलता रहता है। माना जाता है कि यह धन तो देती ही है,साथ में  संकटों से भी रक्षा करती है।आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व

लकी कैट जापान से आई है। घर में इस बिल्ली की प्रतिमा रखने मात्र से ही व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। यह लकी बिल्ली है ,जो लगातार हाथ हिलाती है जैसे बुला रही हो। इस बिल्ली को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। जापान की बिल्ली के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
इस जापानी कहानी के अनुसार, एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे कि तभी अचानक तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए देवता एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

उन्होंने देखा कि वहीं पास के कोने में बैठी बिल्ली उन्हें हाथ हिलाकर बुला रही है। देवता वहां चले गए। पीछे मुड़कर देखा तो पेड़ बिजली गिरने के कारण टूट गया था। लेकिन उस बिल्ली की वजह से धन के देवता सुरक्षित बच गए। वह प्रसन्न हो गए और बिल्ली के मालिक को उन्होंने धनवान बना दिया।आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व

कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गई। मालिक ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। तब से संकटों से बचने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर-घर रखी जाने लगी।

इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली लकी कैट घर में रखने की परंपरा शुरू हुई। लकी कैट कई रंग की मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं।

  1. हरे रंग की बिल्लीः इस रंग की बिल्ली को उत्तर पूर्व की दिशा में रखने से सौभाग्य बढ़ता है और भाग्य की बाधा दूर होती है।आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व
  2. नीले रंग की बिल्लीः इस रंब की बिल्ली को धन में वृद्धि करने वाली माना जाता है। इसके लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पूर्व है जिसे धन की दिशा कहा गया है।आखिर कौन होती हैं ये जापानी लकी कैट,जाने इनके वास्तुई महत्व
  3. सुनहरे पीले रंग की बिल्लीः इस रंग की बिल्ली को आर्थिक उन्नति के लिए घर या दफ्तर में रखना चाहिए।
  4. लाल रंग की बिल्लीः इस रंग की बिल्ली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से रोमांस में भाग्य का साथ मिलता है।

Share this story