Samachar Nama
×

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारित

जयपुर। बॉलीवुड में धर्म पर आधारित फ़िल्में बनती रहती हैं और उनपर विवाद होना भी आम हैं लेकिन इसके बावजूद ये फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं | हॉलीवुड अक्सर अपनी फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करता हैं, इन्ही एक्सपेरिमेंट्स के मद्देनज़र उसने हिन्दू धर्म संस्कृति व पुराणों से प्रेरित फ़िल्में बनाई, जिन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद किया
हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारित

जयपुर। बॉलीवुड में  धर्म पर आधारित फ़िल्में बनती रहती हैं और उनपर विवाद होना भी आम हैं लेकिन इसके बावजूद ये फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं | हॉलीवुड अक्सर अपनी  फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करता हैं,  इन्ही एक्सपेरिमेंट्स के मद्देनज़र उसने हिन्दू धर्म संस्कृति व पुराणों  से प्रेरित  फ़िल्में बनाई, जिन्हें ऑडियंस ने काफी  पसंद किया  और ज़्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।  आज हम  आपको कुछ ऐसी ही सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों के बारें में बताने जा रहे हैं जो  भारतीय देवी -देवताओं की कहानियों और हिन्दू वेद साहित्य पर आधारित हैं।

1)  द लीजेंड ऑफ़ बैगर वान्स (2000)

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारित

द लीजेंड ऑफ बैगर वान्स श्रीमद् भगवत गीता का ही  हॉलीवुड अडेप्टशन  है। इसमें विल स्मिथ बैगर वेंस बने हैं, ये किरदार भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित हैं और  मैट डेमन रैनुलफ जुनुह यानी शिष्य अर्जुन से प्रेरित भूमिका निभाते नज़र आते हैं।  रॉबर्ट रेडफोर्ड द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बैगर वेंस, जुनुह को जीवन के रहस्य और काम  प्रति समर्पण और प्यार के महत्व को समझाते हैं।

2) 10,000 बीसी  (2008)

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारित10,000 ईसा पूर्व भारतीय धर्म ग्रन्थ रामायण का अनौपचारिक हॉलीवुड रूपांतरण है, जिसकी थीम प्रीहिस्टोरिक एरा हैं। इस फिल्म में मुख्य पात्र डी लेह भगवान श्री राम को दर्शाते हैं, एवोलेट-सीता व नाकुडू-हनुमान के चरित्र को दिखाते हैं। वार्नर ब्रदर्स की इस फ़िल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर रोनाल्ड एमरिच ने निर्देशित किया। इसमें डी लेह , एवोलेट को बचाते हुए दुनिया की रक्षा करते हैं।

3) डॉक्टर स्ट्रेंज (2016)

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारितरहस्यवाद के जनक आदियोगी, अर्धनारीश्वर भगवान शिव के रहस्यों से प्रेरित ये फिल्म, मार्वल कॉमिक्स की एक सुपरहीरो फिल्म मानी जाती हैं। पुनर्जीवन के रहस्यों को उजागर करती इस फिल्म  का  डायरेक्शन स्कॉट डेरिक्सन किया हैं, और इसमें एक्टर बेनेडिक्ट कूम्बरबैच लीड रोल प्ले करते नज़र आएं।

4 ) ऐवेटऱ (2009)

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारित2009 में  वर्ल्डवाइड सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है। इसे 3 डी में रिलीज़ किया गया था, ये फ़िल्म  नीली त्वचा वाले शक्तिशाली प्राणियों को दिखाती है। इस फिल्म में वैष्णववाद की अवधारणाओं को दिखाया गया है। इस फिल्म का नाम ऐवेटऱ भी सीधा हिन्दू ग्रंथों से ही लिया गया है। फ़िल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून किया और इसका अगला भाग भी जल्दी ही आने वाला हैं।

5 ) द मैट्रिक्स (1999 )

हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं हिन्दू धर्म ग्रंथों पर आधारितसाइंस फिक्शन फ़िल्म  द मैट्रिक्स सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से भगवत गीता और वेदों के सार से प्रेरित हैं। इस फ़िल्म में  कम्प्यूटर प्रोग्रामर नेओ को मशीनो के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दिखाया गया हैं। इस फ़िल्म के अगले भाग द मैट्रिक्स रीलोडेड ,  द मैट्रिक्स रेवोलुशन्स और  द मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी हैं।  द मैट्रिक्स सीरीज़ पर कई वीडियो गेम्स , कॉमिक बुक्स, और शार्ट फिल्में भी बन चुकी हैं।

Share this story