Samachar Nama
×

लिवर में कमजोरी समेत कई समस्याओं को खत्म करते हैं ये हैल्दी ड्रिंक्स और फूड्स!

हमारे शरीर को एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होने के साथ ही लिवर हमारे भोजन को पचाने और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन आजकल बिगडते खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी समस्याएं लगातार बढती जा रही हैं जिसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड रहा
लिवर में कमजोरी समेत कई समस्याओं को खत्म करते हैं ये हैल्दी ड्रिंक्स और फूड्स!

हमारे शरीर को एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होने के साथ ही लिवर हमारे भोजन को पचाने और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन आजकल बिगडते खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी समस्याएं लगातार बढती जा रही हैं जिसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड रहा है। इसके कारण लिवर में सूजन और दर्द संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर समय रहते पेट की इन समस्याओं का इलाज ना किया जाए तो यह कैंसर का रूप ले लेती हैं। कुछ पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनकी मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है-

एप्पल साइडर विनेगर

लिवर की समस्या जैसे सूजन और ऐंठन को कम करने के लिए एप्पल विनेगर का लाभदायक माना जाता है। दरसअल, अनियमित खान-पान और लिवर के आसपास फैट जमा हो जाने के कारण फैटी लिवर और लिवर में सूजन की समस्या हो जाती है। लेकिन सेब का सिरका लेने से जमा हुए फैट को धीरे-धीरे साफ करने में खास मदद मिलती है। इसलिए खाना खाने से पहले सेव का सिरका पीना फायदेमंद रहता है।

Image result for apple vinegar

जामुन

जामुन को लिवर समेत कई रोगों का काल माना जाता है जिसके सेवन से नासिर्फ लिवर को बेहतर ढंग से काम करने के लिए खास ताकत मिलती है। वहीं, जामुन के पत्तें लिवर में हर प्रकार की समस्या को दूर करते हैं। इसके सेवन के लिए पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें और पानी में मिलाकर इसका सेवन करना लाभदायक रहता है। दिन में दो बार इसका सेवन करना लाभदायक रहता है।Image result for jamun

मुलेठी

मुलैटी को प्रैशनेस और विषाणुओं को दूर करने के लिए जाना जाता है, यह एक प्रकार का पौधा होता है जिसका जडें काफी मजबूत होती हैं। लिवर की समस्याओं से निजात पाने के लिए मुलेठी की सूखी जड़ों को पीसकर इसका पाउडर बना लें औऱ एक चम्मच पाउडर को एक ग्लास उबलते हुए पानी में डलकर थोडी देर पकने दें। जब यह पानी पककर आधा हो जाता है इसे पी लेना चाहिए।

Image result for mulethi

गाजर और पालक का जूस

लिवर की सूजन और दर्द को खत्म करने के लिए गाजर और पालक का जूस भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन के लिए पालक के कुछ पत्तों और गाजर को छीलकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। बाद में इनका जूस बनाकर सेवन करें। इससे नासिर्फ खून में हीमोग्लोबिन का विकास होता है बल्कि आंखों के लिए यह फायदेमंद साबुत होता है।

लिवर में कमजोरी समेत कई समस्याओं को खत्म करते हैं ये हैल्दी ड्रिंक्स और फूड्स!

ग्रीन टी

ग्रीन टी को फ्रैशनेस और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसी के साथ यह लिवर की सभी समस्याओं को दूर करके सूजन और दर्द राहत प्रदान करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटेस लिवर की रिकवरी करके शररी का मेटाबॉलिज्म विकसित करते हैं। लेकिन इसका सेवन थोडा संभल कर करना चाहिए क्योंकि इसके कारण आपको एसिडिटी की समस्या पैदा हो जाती है।

Image result for green tea

Share this story