Samachar Nama
×

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

निरोगी जीवन के लिए महिलाओं को इन पांच बातों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से अचानक वजन कम होने लगना, चक्कर आना, आंखो की रोशनी कम होना, पीरियड में ज्यादा ब्लड बहना, बार-बार दस्त लगना आदि समस्यओं से जुझ रहें तो सावधान हो जाए।
महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

जयपुर (स्पोर्टस् डेस्क ) मानव शरीर की रचना ही ऐसी बनाई गई है कि उसे अपने स्वास्थ्य बॉडी के लिए कई जतन करने पडते है। अगर मानव अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करता है, कभी भी तखलीफ आ सकती है। इसमें भी जरूरी है कि महिला और पुरूष दोनों की दिनचर्या को भेद सकें। इस तरह महिलाओं की दिनचर्या को लेकर लाएं कुछ स्वास्थ्य जीवन जीने की सावधानियां।

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आपको अपने शरीर की रचनाओं को लेकर सजग रहना चाहिए। कई बार आपका शरीर ही आपका ध्यान भीतर की किसी बड़ी तकलीफ की ओर खींच रहा होता है लेकिन समय रहते बात समझ नहीं आती। अगर ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दें तो इन्हें हल्के में न लें। महिलाओं के लिए ये पांच प्रमुख कारण –

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अचानक वजन कम होने लगना-

अगर बिना डाइटिंग के वजन 5 किलोग्राम से भी कम हो जाए तो यह कैंसर के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं। यह पैंक्रियाज, पेट, ग्रासनली या फिर फेफड़ों के कैंसर की ओर इशारा करते हैं। यह क्रोह्न डिजीज का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आप जो भी खाएं, शरीर उस भोजन के पोषक तत्व को सोख नहीं पाता है।नजर कमजोर होती जाए

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बार-बार दस्त लगना

इसका कारण कोई संक्रमण या फिर आंतों में सूजन की परेशानी हो सकती है। कभी-कभार कुछ गड़बड़ या खराब हो चुका खाना खा लेने से रात को टॉयलेट के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। लेकिन चिंता की बात तब है, अगर अक्सर आपको देर रात दस्त जैसा हो। या कहें कि बार-बार दस्त लगना एक समस्या हो सकती है।

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

पीरियड में ज्यादा ब्लड बहना

इसका कारण फाइब्रॉइड या गर्भाशय का अघातक किस्म का ट्यूमर भी हो सकता है। अघातक यानी बिनाइन होने के बावजूद ऐसे ट्यूमर के कारण एनीमिया, थकान, गर्भ ठहरने में परेशानी और गर्भावस्था के दौरान भी कई बुरे नतीजे हो सकते हैं। अगर मासिक रक्तस्राव के दौरान आपको सामान्य से काफी अधिक ब्लीडिंग हो तो ध्यान दें।

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

चक्कर आना

कई बार साइनस या कान में किसी परेशानी के कारण भी ऐसा होता है। अगर आपने खूब खेलकूद या फिर काफी कड़ी ट्रेनिंग की तो हो सकता है कि इसके बाद आपका सिर थोड़ा घूम जाए। लेकिन अगर आपने पानी पिया है और सामान्य तापमान पर व्यायाम कर रहे थे, लेकिन फिर भी चक्कर आए तो यह दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है।

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आंखो की रोशनी कम होना

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। स्ट्रोक की आशंका केवल बुढ़ापे में ही नहीं बल्कि 35 से 50 की उम्र की महिलाओं में भी होती है। अगर बिना किसी दर्द के अचानक आंखों की शक्ति कम होने लगे तो यह स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 

निरोगी जीवन के लिए महिलाओं को इन पांच बातों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से अचानक वजन कम होने लगना, चक्कर आना, आंखो की रोशनी कम होना, पीरियड में ज्यादा ब्लड बहना, बार-बार दस्त लगना आदि समस्यओं से जुझ रहें तो सावधान हो जाए। महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Share this story