IPL 2020 में एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं ये पांच बल्लेबाज, नाम जानकर होंगे हैरान
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में अब तक कई खिलाड़ियों ने छक्के और चौकों की बरसात की है, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो एक भी छक्के नहीं लगा पाए हैं। हम यहां ऐसे में पांच खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं जिनके बल्ले से इस सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला है।
KXIP vs KKR:पंजाब – कोलकाता के मुकाबले में इन 4 मैच जिताऊ खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

केदार जाधव – चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी केदार जाधव का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है । जाधव इस सीजन में फ्लॉप रहे हैं जो अब तक 59 गेंदे खेलने के बाद एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। केदार जाधव की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 4 पारियों में 19.33 के औसत से 58 रन बनाए हैं।
IPL 2020:CSK पर भारी पड़ सकते हैं RCB के ये पांच खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल – दूसरा नाम इस लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का है । पंजाब का यह बल्लेबाज भी 56 गेंद खेलकर एक भी छक्का नहीं लगा पाया है। मैक्सवेल ने आईपीएल में 6 मैचों में 12 की औसत से 48 रन बनाए हैं। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 100 कम का रहा है।
IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की धमाकेदार जीत के बाद Points table में हुआ बड़ा बदलाव

दिनेश कार्तिक – इस क्रम में तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। केकेआर कप्तान ने 48 गेंद खेलकर अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। दिनेश कार्तिक इस सीजन में 5 मैचों सिर्फ 49 रन ही बना सके हैं।

मुरली विजय – चौथा नाम इस लिस्ट में मुरली विजय का आता है । मुरली विजय 43 गेंदों एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। मुरली विजय का बल्ले से अब तक खराब प्रदर्शन कर रहा है।

रॉबिन उथप्पा – इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने रॉबिन उथप्पा का अब तक खराब प्रदर्शन कर रहा है। पिछले मैच में तो उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा। उथप्पा ने 42 गेंद खेली हैं लेकिन अब तक भी एक छक्का नहीं लगा पाए।

