Samachar Nama
×

केरल में खोजी गई केंचुए की ये अद्भुत प्रजाति

जयपुर। धरती पर कई तरह के जीव है और उन जीवों के भी कई तरह के परिवार है जिनको हम प्रजाति के नाम से पुकारते हैं। इसी कि दिशा में केरल में हाल ही में केंचुए की एक नई प्रजाति का पता लगाया गया है। वैज्ञानिकों ने इन प्रजातियों को द्राविडा पॉलीडाइवरटिकुलाटा तथा द्राविडा थॉमसी
केरल में खोजी गई केंचुए की ये अद्भुत प्रजाति

जयपुर। धरती पर कई तरह के जीव है और उन जीवों के भी कई तरह के परिवार है जिनको हम प्रजाति के नाम से पुकारते हैं। इसी कि दिशा में केरल में हाल ही में केंचुए की एक नई प्रजाति का पता लगाया गया है। वैज्ञानिकों ने इन प्रजातियों को द्राविडा पॉलीडाइवरटिकुलाटा तथा द्राविडा थॉमसी नाम दिया है। आपको जानकारी दे दे कि ये केंचुए केरल के पश्चिमी घाट के पर्वतीय इलाकों में पाए गए हैं और ये शोध केरल की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी एवं हिमाचल प्रदेश की शूलिनी यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में संपन्न किया गया था।केरल में खोजी गई केंचुए की ये अद्भुत प्रजाति

शोधकर्ताओं ने इनके बारे में जानकारी दी है कि द्राविडा पॉलीडाइवरटिकुलाटा नामक केंचुए की प्रजाति मुन्नार क्षेत्र के शोला ग्रासलैंड बायो रिज़र्व में पाई जाती है और ज्ञात हुआ है कि इसके अलावा यह प्रजाति चिन्नार वाइल्डलाइफ सेंचुरी, इराविकुलम नेशनल पार्क, तथा पांपादुन शोला नेशनल पार्क में भी देखी गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि  दूसरी प्रजाति द्राविडा थॉमसी कोझीकोड़ तथा मलाप्पुरम के सीमावर्ती इलाकों में पाई जाती है।केरल में खोजी गई केंचुए की ये अद्भुत प्रजाति

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि वैज्ञानिकों ने इन नई प्रजातियों के अलावा उनके वंश की पांच अन्य प्रजातियों का भी पता लगाया हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये केंचुए की प्रजातियां मोनिलीगेसट्रिडे नामक वंश से संबंधित हैं। शोधकर्ताओं ने इसके बारे में जानकारी देते हूये बताया हैं कि द्राविडा वंश के केंचुए की भारतीय उपमहाद्वीप में करीब 73 प्रजातियां पाई जाती हैं और इन प्रजातियों में से सबसे ज्यादा 43 प्रजातियां केरल के पश्चिमी घाट के आस-पास पाई जाती हैं। आपको जानकारी के लि बता दे कि वर्तमान में द्राविडा वंश के केंचुए की 200 प्रजातियां ज्ञात हैं।केरल में खोजी गई केंचुए की ये अद्भुत प्रजाति

Share this story