श्रावण में भगवान शिव के ये 15 प्रभावशाली मंत्र, देते हैं धन और सफलता
जयपुर । देवों के देव महादेव के प्रिय महीने श्रावण मास 17 जुलाई 2019 से शुरुआत हो गई है। इस मास में भोलेनाथ शिव की पूजा आराधना की जाती है। तथा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 30 दिनों तक व्रत रहकर विधि विधान से पूजा की जाती है। तथा शिवलिंग का अभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में श्रावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 15 ऐसे महा मंत्र लेकर आए हैं। जिनका जप मात्र से ही आपके जीवन में हर तरह की शुभता, अनुकूलता और प्रगति आनी शुरुहो जाएगी। तथा इसके साथ ही आपके जीवन में सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और बीमारी सभी के लिए श्रावण में इन मंत्रों को अवश्य जपें…
1 . ॐ शिवाय नम:
2. ॐ सर्वात्मने नम:
3. ॐ त्रिनेत्राय नम:
4. ॐ हराय नम:
5. ॐ इन्द्रमुखाय नम:
6. ॐ श्रीकंठाय नम:
7. ॐ वामदेवाय नम:
8. ॐ तत्पुरुषाय नम:
9. ॐ ईशानाय नम:
10. ॐ अनंतधर्माय नम:
11. ॐ ज्ञानभूताय नम:
12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
13. ॐ प्रधानाय नम:
14. ॐ व्योमात्मने नम:
15. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
इस शिव गायत्री मंत्र के साथ इन मंत्रों का जप अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है।
शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।