Samachar Nama
×

मंगल ग्रह पर देखी गई महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति

जयपुर। इंसान ने चांद पर अपने कदम रखने के बाद मंगल ग्रह पर अपनी बस्ती बसाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आए दिन इस लाल ग्रह को लेकर नए अंतरिक्ष अभियान लॉन्च किये जाते हैं। मंगल ग्रह को लेकर इंसान के मन में काफी जिज्ञासाएं हैं। इसी बीच मंगल से आने वाली तस्वीरों में
मंगल ग्रह पर देखी गई महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति

जयपुर। इंसान ने चांद पर अपने कदम रखने के बाद मंगल ग्रह पर अपनी बस्ती बसाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आए दिन इस लाल ग्रह को लेकर नए अंतरिक्ष अभियान लॉन्च किये जाते हैं। मंगल ग्रह को लेकर इंसान के मन में काफी जिज्ञासाएं हैं। इसी बीच मंगल से आने वाली तस्वीरों में भी कई हैरतअंगेज दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में नासा के मगंलयान क्यूरियोसिटी रॉवर द्वारा कुछ तस्वीरे भेजी गई थी। इनमें मंगल पर एक औरत के होने का दावा किया गया था।मंगल ग्रह पर देखी गई महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति

अब एक औऱ नई तस्वीरें सामने आई हैं। यह काफी चर्चा में भी है। दरअसल एलियंस का पता लगाने के लिए सालों से अंतरिक्ष में खोजबीन कर रही संस्था यूएफओ साइटिंग्स डेली ने मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति होने का दावा किया है। हालांकि संस्था ने इस तथ्य की पुष्टि के लिए एक तस्वीर पोस्ट भी सार्वजनिक की है। इस तस्वीर में महात्मा बुद्ध की बहुत बड़ी मूर्ति होने का दावा किया जा रहा है।मंगल ग्रह पर देखी गई महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति

हम आपको बता दे कि इस फोटो में मूर्ति का सिर दाईं ओर घूमा हुआ है, छाती, पेट और कंधा भी साफ साफ नजर आ रहे हैं। संस्था की माने तो यह तस्वीर मंगल ग्रह पर जीवन होने का सबूत है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मंगल पर किसी खास आकृति को देखने का दावा किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई दावे किए जा चुके हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने इन आकृतियों को परछाई का कमाल माना हैं, कुछ वैज्ञानिक इसे दृष्टिभ्रम भी कह रहे हैं।मंगल ग्रह पर देखी गई महात्मा बुद्ध की विशालकाय मूर्ति

Share this story