जयपुर, हमारे देश को आस्था वाला देश कहा जाता है। जहां पर कई सारे मंदिर बने हुए है जो अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। आपने भी अब तक कई सारे मंदिरों के बारे सुना होगा। जो अपने चमत्कारों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन जिस मंदिर के बारे मे आज हम आपको बताने जा रहे है.
उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन बता दें कि यह मंदिर हमारे देश मे नहीं बल्कि क अर्जेटिना में है। बताया जा रहा है कि अर्जेटिना के लॉस नारांजोस स्थित इस चर्च में वर्जिन मैरी की प्रतिमा लगी हुई है। जहा पर मूर्ति की आखों से खून निकलता है।
हालंकि इस लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस चर्च की मूर्ति को लेकर यहां के पादरी का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मूर्ति की आखों से खून की बूदें गिरते हुए देखी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चर्च लगातार जांच करवा रहा है कि मूर्ति से निकलने वाले खून के आंसू में कितनी सच्चाई है।
लेकिन अभी तक कोई भी रहसस्य का पर्दाफाश नहीं कर पाया है। चर्च की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि उसने वर्जिन मेंरी को सपने में देखा है।
वहीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रतिमा के आंखों से लाल रंग का पदार्थ बहते हुए मूर्ति के कपड़ों तक गिर रहा है। हालांकि इसे लकर कई सारे लोगों ने अलग अलग तरह के दावे किए लेकिन कोई फायदा नजर नहीं आया है। वहीं लोग इसे देवीय चमत्कार मान रहे हैं।