Samachar Nama
×

पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

हाल ही में हुए एक खुलासे के बाद वैज्ञानिकों ने बताया है कि पक्षी से पहले ही पंखों का आविष्कार हो चुका था। इनकी उत्पति लगभग 250 मिलियन साल पहले डायनासोर के शरीर पर बताई गई। क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि डायनासोर के पहले पंख होते थे। जो बाद में धीरे—धीरे खत्म होते गये।
पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

जयपुर। कभी आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि अंडा पहले आया या मुर्गी। लेकिन इस विपरीत ही वैज्ञानिकों ने इस बात का खुलासा किया है कि पंख पक्षी के विकसित होने से पहले ही विकसित हो गये थे।

पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

हाल ही में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किये एक नए शोध में इस बात का पता चला है कि पक्षी से 100 मिलियन साल पहले ही पंख पृथ्वी पर आ गये थे। शोधकर्ता बताते है कि सबसे पहले पंख डायनासोर के ही आ गये थे। जबकि तक पक्षी का कोई अस्तित्व ही नहीं था।

पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

पक्षी के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज के प्रमुख लेखक, प्रोफेसर माइक बेंटन बताते है कि सबसे पहले 1861 में सबसे पुराने पक्षी को देखा गया था। जो कि आर्कियोप्टेरिक्स पक्षी है। लेकिन 1994 से चीन के कई वैज्ञानिक अद्भूद नमूनों के साथ खतरनाक शोध कर रहे है।

पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

जिसके बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि पक्षियों के पहले भी डायनासोर के पंख थे। इस बात पर विश्वास करना कठिन नहीं था क्योंकि विशेषज्ञों के मुताबिक कहा जा रहा है कि डायनासोर के भी पंख होते थे। इस खुलासे के बाद पंख की उत्पति को 200 मिलियन साल पहले धकेल दिया है।

पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

वैज्ञानिक बताते है कि हालांकि डायनासोर के पंख तराजू के समान थे जो कि पूछ और पैरों को आश्चर्यजनक रूप से ढककर रखते थे। एक अन्य रिपोर्ट के बाद प्रोफेसर बेंटन ने पंखों की उत्पति को 250 मिलियन साल पहले माना है। इसके बारे में बाओयू जियांग ने कहा कि हमे इनकी उत्पति के बारे में जानने की सफलता तब मिली जब जब हम चीन से दो नए पेटरोसोर का अध्ययन कर रहे थे।

हाल ही में हुए एक खुलासे के बाद वैज्ञानिकों ने बताया है कि पक्षी से पहले ही पंखों का आविष्कार हो चुका था। इनकी उत्पति लगभग 250 मिलियन साल पहले डायनासोर के शरीर पर बताई गई। क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि डायनासोर के पहले पंख होते थे। जो बाद में धीरे—धीरे खत्म होते गये। पक्षी की उत्पति से पहले ही पंख आ गया था अस्तित्व में

Share this story