Samachar Nama
×

हमेशा थकावट और अनिंद्रा की समस्या हो सकती है घातक, अपनाएं ये आसान उपाय!

व्यस्तता के बढते दौर में कामकाजी लोगों को अक्सर थकान और तनाव की समस्याओं का होना आम है। हालांकि इस समस्या के दुषप्रभाव के रूप में अनिंद्रा का समस्या भी पैदा हो जाती है, जो आपके शरीर को दिमाग के लिए घातक साबित हो सकती है। अगर आप भी कुछ इसी प्रकार की समस्याओं से
हमेशा थकावट और अनिंद्रा की समस्या हो सकती है घातक, अपनाएं ये आसान उपाय!

व्यस्तता के बढते दौर में कामकाजी लोगों को अक्सर थकान और तनाव की समस्याओं का होना आम है। हालांकि इस समस्या के दुषप्रभाव के रूप में अनिंद्रा का समस्या भी पैदा हो जाती है, जो आपके शरीर को दिमाग के लिए घातक साबित हो सकती है। अगर आप भी कुछ इसी प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि यह कोई आम समस्या नहीं है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए की लोग अक्सर दवाओं की सेवन शुरु कर देते हैं, सिर्फ कुछ आसान उपाय और आदतों को अपना कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन सभी समस्याओं और इनके प्रभावों को दूर कर सकते हैं।

नींद पूरी कीजिए

थकान और तनाव से बचने के लिए नींद का पूरा होना बेहद आवश्यक है इसलिए बिना किसी बाधा के कामकाजी लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसी के साथ एक निश्चित समय पर सोना और उठना भी आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है।

सुबह धूप सेक लें

अक्सर देखा जाता है कि, लोग छुट्टी वाले दिन या आम तौर पर सुबह के समय सोते ही रहते है। लेकिन बता दें कि, चाहे कोई भी मौसम हो, नियमित धूप सेकना से दिनभर ऊर्जा औक शरीर में फुर्ती आती है। बता दें कि, सूर्य की किरणों से आपको विटामिन-डी मिलती है जो अनिंद्रा का समस्या को दूर करती है। कम से कम 15 मिनट नियमित धूप जरूर सेकना चाहिए।

ठंडे पानी से चेहरा की सफाई

दिन में जब भी आपको नींद सताने लगे तब ठंडे पानी की छींटे चेहरे पर मारें। दरअसल ठंडे पानी से मुंह धुलने पर अचानक से तापमान में बदलाव आता है, क्यों कि शरीर का तापमान गरम होता है और ठंडे पानी के संपर्क में आने के बाद आप एनर्जेटिक हो जायेंगे। इसे और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए मुंह धुलकर आप एअर कंडीशनर के सामने थोड़ी देर खड़े हो सकते हैं, यह वॉटर थेरेपी की तरह काम करेगा। सुबह ठंडे पानी से नहाने पर दिन में नींद नहीं आती है, क्योंहकि इससे रक्त  संचार सुचारु रहता है।

सुबह-सुबह ग्रीन टी

ग्रीन-टी का सुबहके समय सेवन करने से आपके शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों कमी पूरा होती है। शरीर की क्षमता और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी यह बेहद लाभदायक होता है। इससे तनाव कम होता है और आपको अच्छी नींद लेने में भी खास मदद मिलती है। दिन में आप चाहें तो 2 कप ग्रीन टी ले सकते हैं।

सेहतमंद नाश्ता

सुबह का नाश्ता आपके शरीर में ऊर्जा का विकास करता है। इसलिए एक हैवी और हैल्दी ब्रेकफास्ट जरूर लेना चाहिए। बता दें कि, सुबह के नाश्ते में वसा कम हो, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अधिक होना बेहतर रहता है। आप चाहें तो ओटमील, अंडा, दही, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल और सूखे मेवे को आदि को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज और टहलना

दिनभर में खाना और सोना ही नहीं बल्कि थोडा टहलना और एक्सरसाइज भी आवश्यक है। यह आपके शररी की अकडन को दूर करके आपके शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर करती है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या रहती है तो सिर्फ 5 मिनट टहलकर यह परेशानी दूर की जा सकती है।

Share this story