Samachar Nama
×

भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

हाल ही में हुए अध्ययन के बाद वैज्ञानिका ने बताया है कि भांग का सेवन करने से पुरूषोें में प्रजनन क्षमता पर काफी प्रभाव पड़ता है।रिसर्च में पता चला है कि जो पुरुष भांग का अत्यधिक सेवन करते हैं उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। उनके शुक्राणुओं (स्पर्म) के आकार छोटे हो जाते हैं जिससे उनकी प्रजनन क्षमता घट जाती है।
भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

जयपुर। नशा कैसा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कई लोग नशे के रूप में भांग का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नए रिसर्च के बाद बताया है कि भांग का नशा करने से लोगों में प्रजनन की क्षमता कमजोर हो जाती है।

भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

रिसर्च में पता चला है कि जो पुरुष भांग का अत्‍यधिक सेवन करते हैं उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। उनके शुक्राणुओं (स्पर्म) के आकार छोटे हो जाते हैं जिससे उनकी प्रजनन क्षमता घट जाती है। शैफील्ड और मैनचेस्टर विश्वविद्यालयों की एक रिसर्च टीम ने भांग और प्रजनन क्षमता में संबंधों का पता लगाने की कोशिश की।

भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

टीम ने यह जानने के लिए रिसर्च किया कि पुरूषों की लाइफस्‍टाइल से जुड़े कारक शुक्राणुओं के आकार को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं। रिसर्च में उन्होंने पाया कि गर्मी के महीनों में स्खलित वीर्य के शुक्राणुओं का आकार अच्छा नहीं था। वहीं कुछ ऐसे पुरूषों पर भी रिसर्च किया गया जिनकी यौन गति‍विधियां करीब एक सप्‍ताह बाद हुई थी। ऐसे पुरुषों के शुक्राणुओं का आकार काफी बेहतर था।

भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

शैफील्ड विश्वविद्यालय में एंड्रोलॉजी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. एलन पेसी कहते हैं कि शोध से मिले आंकड़ों के मुताबिक भांग का सेवन करने वाले अगर फैमिली प्‍लानिंग कर रहें है तो थोड़ा रुक जाएं। ऐसे लोगों को इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए। भांग के सेवन से शुक्राणु कमजोर हो जाते हैं।

भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

यही नहीं भांग का सेवन करने वालों को और भी कई प्रकार के नुकसान होते हैं। जैसे  सोचने और समझने की क्षमता पर बहुत बुरा असर डालता है,यह आप में चिड़चिड़ेपन की वजह बन सकता है,महिलाओं के गर्भस्‍थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है,भांग ज्‍यादा पीने या खाने से सिरदर्द, अनिद्रा, उल्टी, घबराहट आदि समस्‍याएं पैदा हो जाती है।

हाल ही में हुए अध्ययन के बाद वैज्ञानिका ने बताया है कि भांग का सेवन करने से पुरूषोें में प्रजनन क्षमता पर काफी प्रभाव पड़ता है।रिसर्च में पता चला है कि जो पुरुष भांग का अत्‍यधिक सेवन करते हैं उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। उनके शुक्राणुओं (स्पर्म) के आकार छोटे हो जाते हैं जिससे उनकी प्रजनन क्षमता घट जाती है। भांग पीने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता होती है काफी प्रभावित

Share this story